» उत्तर प्रदेश » मेरठ
UP Budget 2022: मेरठ में ग्रीनफील्ड डेयरी प्लांट का निर्माण पूरा होने से पड़ोसी जिलों के किसानों को भी मिलेगा लाभ
Go Back | Yugvarta , May 27, 2022 01:20 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Meerut :  UP Budget 2022 ग्रीनफील्ड डेयरी प्लांट के अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने 79.82 करोड़ का बजट आवंटित किया है। प्लांट का निर्माण कार्य पूरा होने से मेरठ के साथ पड़ोसी जनपदों के दूध उत्पादक किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। बढ़ी कीमत में दूध की खरीद तो होगी, साथ ही सप्लाई की स्थिति में भी बड़ा सुधार होगा।

इस बार 79.82 करोड़ का बजट

वित्तीय वर्ष 2015-16 में मेरठ में ग्रीनफील्ड डेयरी प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। तब मेरठ के लिए 10 करोड़ का बजट जारी किया गया था। बजट मिलने के बाद गगोल

UP Budget 2022 बजट के अभाव में अधूरा है मेरठ में ग्रीनफील्ड डेयरी प्लांट का निर्माण। मेरठ के साथ वाराणसी के लिए 79.82 करोड़ का बजट आवंटित। प्लांट का निर्माण कार्य पूरा होने से मेरठ के साथ पड़ोसी जनपदों के दूध उत्पादक किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

स्थित पराग प्लांट परिसर में ग्रीनफील्ड डेयरी प्लांट का निर्माण किया गया। लेकिन इसके बाद बजट जारी नहीं हो सका। जिस कारण प्लांट का निर्माण कार्य अटक गया। अब प्रदेश सरकार द्वारा जारी बजट में 79.82 करोड़ का बजट आवंटित करने के बाद तेजी से प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद बनी है।

पड़ोसी जनपदों को भी होगा लाभ

ग्रीनफील्ड डेयरी प्लांट निर्माण पूरा होने से जिले के साथ दूध उत्पादक पड़ोसी जनपदों के किसानों को भी बड़ा लाभ होगा। दूध को बढ़ी कीमत पर किसानों से खरीदा जाएगा। चार लाख लीटर क्षमता के प्लांट में हर दिन सप्लाई के लिए दूध की पैकिंग के साथ अन्य उत्पाद भी तैयार होंगे। साथ ही यहां दूध पाउंडर तैयार होने से दूध की किल्लत को भी कम करने में मदद मिलेगी। प्लांट पूरी तरह से आधुनिक तकनीक पर आधारित होगा।

ग्रीनफील्ड डेयरी प्लांट का अधूरा निर्माण

अब बजट आवंटित होने के बाद जल्द पूरा कर लिया जाएगा। प्लांट का लाभ दूध उत्पादक किसानों को मिलेगा। साथ ही दूध सप्लाई की स्थिति में भी सुधार होगा। प्लांट पूरी तरह से आधुनिक तकनीक पर आधारित होने से कई तरह के लाभ होंगे और दूध से तैयार उत्पाद की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

- विकास बालियान, महाप्रबंधक पराग
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
श्रावस्ती में जीवनदायनी बनेगी विलुप्त बूढ़ी राप्ती
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार
Gorakhpur : सावन के पहले दिन सीएम
उत्तराखंड: ग्रीन परिवहन को साकार करने
भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के
रिमोट एरिया में कोई भी विलेज, कस्बा
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1004 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(494 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(477 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(421 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(412 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )