» उत्तर प्रदेश » इलाहाबाद
योगी मुझसे बेहतर मुख्यमंत्री, इनके शासन में गुंडे-बदमाश जेल में ही सुरक्षित, प्रतापगढ़ में बोले राजनाथ
Go Back | Yugvarta , Feb 20, 2022 04:59 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image PRAYAGRAJ :  यूपी विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ के कानून व्यवस्था की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि बदमाश जेल की चहारदीवारी में रहना अब ज्यादा पसंद करते हैं। पहले तो बुलडोजर सड़कों पर ही चला करते थे, अब योगी जी का बुलडोजर बदमाशों के घरों पर चलता है। वह मुझसे अच्छे मुख्यमंत्री साबित हुए। उन्होंने सभा में सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

मोदी जी ने गरीबों को दी छत और शौचालय

राजनाथ सिंह रविवार को ढाई बजे पट्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के समर्थन में

UP Vidhan sabha election राजनाथ ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके समय में ही गुंडे- बदमाश क्यों बाहर निकलते हैं। भाजपा सरकार में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। हम तुष्टीकरण की राजनीति नहीं कर सकते। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की

कलहूगंज बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से एक बार फिर भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा आप ही लोगों ने वर्ष 2014 में भाजपा को केंद्र में और 2017 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजेता बनाया था। उसी तरह से इस बार भी आप भाजपा के पक्ष में मजबूती से वोट करें। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी की जमकर तारीफ की। कहा कि मोदी जी की वजह से ही आज घर-घर में शौचालय निर्माण का सपना साकार हुआ और गरीबों को छत मिली। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की उस बात का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था केंद्र से 100 पैसा भेजा जाता है लेकिन गरीबों तक मात्र 15 पैसा ही पहुंच पाता है। राजनाथ ने कहा कि अब वैसा नहीं है। मोदी जी ने करिश्मा दिखाया, अब दिल्ली से किसानों के लिए चला छह हजार रुपये पूरा का पूरा किसानों की जेब में पहुंच रहा है।

राहुल गांधी ने संसद में गिराया सेना का मनोबल

महंगाई पर राजनाथ ने कहा कि कोरोना आपदा की वजह से अमेरिका जैसे देश में भी महंगाई बेकाबू हो चली है। आपको विश्वास दिलाता हूं कि आठ- नौ महीने में महंगाई पर भी पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा। उन्होंने भारत-चीन सेना के बीच हुए संघर्ष के मुद्दे पर संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वक्तव्य की कड़े शब्दों में निंदा की कहा कि जिस तरह राहुल गांधी ने संसद में खड़े होकर सेना का मनोबल गिराया था, वह अत्यंत अत्यंत निंदनीय है। यह वही सेना है, जिसने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर देश का सीना चौड़ा किया था। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर इनके समय में ही गुंडे- बदमाश क्यों बाहर निकलते हैं। भाजपा सरकार में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा सभी को न्याय मिलेगा। हम तुष्टीकरण की राजनीति नहीं कर सकते। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के समर्थन में वोट देने की अपील की। इस दौरान पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा एवं सांसद संगम लाल गुप्ता व पूर्व विधायक राम शिरोमण शुक्ला सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। राजनाथ यहां से दूसरी सभा के लिए रवाना हो गए
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
9am की ओर से मिस्टर मिस व
नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित
Uttrakhand: पावर कार्पोरेशन में आधुनिकतम तकनीक एवं
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमद् भागवत
Gorakhpur : गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने
उत्तर प्रदेश का टेक होम राशन कार्यक्रम
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(926 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )