» पर्यटन
कोरोना: कई देशों ने लगाई भारतीय उड़ानों पर रोक, जानिए कौन से देशों ने नहीं लगाया है अब तक बैन
Go Back | Yugvarta , Apr 28, 2021 01:55 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image NEW DELHI :  भारत में कोरोना की दूसरी लहर अब बेकाबू हो चुकी है। हर दिन तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कई देश एक बाद एक भारत से आने वाले विमान को रोकने लगे हैं। प्रतिबंध लगाने वाले मुल्कों में कनाडा, ब्रिटेन, सऊदी अरब, न्यूजीलैंड जैसे कई देश शामिल हैं। इसके अलावा कई देश ऐसे भी हैं जिन्होंने भारत की उड़ानों पर अब तक बैन नहीं लगाया है। आइए जानते हैं किन-किन देशों ने भारत से आने वाली फ्लाइट पर प्रतिबंध लगाया है और अभी किन-किन देशों की हवाई यात्रा

कनाडा ब्रिटेन जैसे कई देश पहले ही लगा चुके हैं रोक। किन-किन देशों ने भारत से आने वाली फ्लाइट पर प्रतिबंध लगाया है? अभी किन-किन देशों की हवाई यात्रा की जा सकती है। जानिए इस सभी सवालों के जवाब हमारी स्टोरी में।

की जा सकती है यानि उन्होंने कोई बैन नहीं लगाया है।

इन देशों ने बैन की भारतीय फ्लाइट
मंगलवार को आस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से आने जाने वाली सभी उड़ानों को भी 15 मई, 2021 तक स्थगित करने का फैसला किया है। इससे पहले नीदरलैंड ने कहा है कि वह भारत से आने वाली सभी यात्री उड़ानों को निलंबित कर रहा है। नीदरलैंड ने 26 अप्रैल से 1 मई तक भारत से आने-जाने वाली फ्लाइट पर बैन लगा दिया है। कनाडा, ब्रिटेन, सऊदी अरब, न्यूजीलैंड, कुवैत, ओमान, हांगकांग, सिंगापुर जैसे एक दर्जन देशों ने भारत से आने जाने वाली उड़ानों पर पहले से ही रोक लगा रखी है। इस बीच, चीन ने भारत के लिए कार्गो विमानों की सेवाएं भी रद कर दी हैं।

कई देशों में उठ रही मांग
यूरोप, मध्य पूर्व व अफ्रीका के कई देशों में विपक्षी दलों की तरफ से भारत से उड़ानों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। भारत में कोरोना प्रभावित लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केन्या, दक्षिण अफ्रीका, फिलीफींस समेत कई देशों में भारत से उड़ानों को रोकने की मांग की जा रही है। ऐसे में आने वाले वक्त में कई अन्य देश ये कदम उठा सकते हैं।

इन देशो में फ्लाइट बैन नहीं, यात्रियों को चेतावनी
कई देशों ने जहां भारत में कोरोना की बढ़ती लहर को देखते हुए फ्लाइटें बैन कर दी हैं। वहीं कई देश ऐसे भी हैं जहां भारतीव विमानों को बैन नहीं किया गया है। हालांकि, यात्रियों को भारत की यात्रा से बचने की सलाह जरूर दी गई है। फ्रांस ने बुधवार को भारत में पाए जाने वाले COVID-19 वैरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए आने वाले दिनों में भारत से आने वाले यात्रियों के लिए 10 दिनों का क्वारंटीन लगाया है। रूसी दूतावास के वीज़ा अनुभाग ने अस्थायी रूप से भारत के COVID-19 स्थिति के कारण अगली सूचना तक अपने कार्यों को रोक दिया है। COVID-19 मामलों के चलते अमेरिका ने भारत की संभावित यात्रा के लिए 'स्तर 4 (बहुत अधिक) चेतावनी भी जारी की है किे वे भारत में यात्रा करने से बचें, भले ही वे पूरी तरह से टीकाकरण कर रहे हों।

उधर, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट व उड़ानों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित रखने का उसका रिकार्ड काफी अच्छा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि 25 मई, 2020 से 26 अप्रैल, 2021 के दौरान भारत के हवाई अड्डों से 5,78,727 उड़ानों की इजाजत दी गई जिसमें 6.08 करोड़ यात्रियों ने सफर किया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Gorakhpur : राष्ट्रपति ने यूपी को दी
हर जिले में बनाएंगे 100 बेडेड आयुष
योगी सरकार के ऑपरेशन कन्विक्शन ने 97
Man Murdered Over Sand Mining Dispute in
UP STF Arrests ₹50,000 Bounty Criminal Gufran
UP Launches ‘School Har Din Aaye Abhiyan’
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(929 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )