» राज्य » उत्तराखंड
PM मोदी ने दी धामी को शाबाशी, कहा- कड़ी मेहनत के साथ शानदार काम कर रही है उत्तराखंड सरकार.
Go Back | Yugvarta , Apr 11, 2024 08:40 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने पहाड़ी में अपने संबोधन की शुरुआत की। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री धामी के कामों पर मुहर लगाते हुए धामी की तारीफ की और शाबाशी भी दी। मोदी ने कहा कि कड़ी मेहनत के साथ धामी सरकार शानदार काम कर रही है।

नरेंद्र मोदी ने कहा- कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर, सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां पर भी लोग कह रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार। आज हिमालय की गोद में

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री धामी के कामों पर मुहर लगाते हुए धामी की तारीफ की और शाबाशी भी दी। मोदी ने कहा कि कड़ी मेहनत के साथ धामी सरकार शानदार काम कर रही है।

बाबा केदार और बद्री विशाल की चरणों में हूं और यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार।

आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को ​पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे।

मोदी ने कहा- आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए... आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है। 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त किया गया। तीन तलाक के खिलाफ काननू बना। महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में 33% आरक्षण मिला। सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण मिला।

कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था। ये भाजपा है, जिसने भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमाओं पर आधुनिक Infrastructure नहीं बना पाई। आज देखिए, सीमा पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं, आधुनिक सुरंगें बन रही हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(2) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
सीएम धामी ने बरेली की जनता से
मोदी की गारंटी है देश की पहली
Uttarakhand Board Result 2024 : कल
भंसाली की हीरामंडी साल के मोस्ट अवेटेड
अमित शाह के फेक वीडियो केस में
ये चुनाव संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(483 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(469 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(466 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(451 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(422 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(385 Views )