» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राजनाथ ने किया नामांकन
Go Back | प्रखर मिश्रा एवं आदित्य त्रिवेदी , Apr 29, 2024 12:45 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image लखनऊ : 
लखनऊ 29 अप्रैल - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरी बार संसदीय क्षेत्र लखनऊ से नामांकन दाखिल किया नामांकन के दौरान उनके साथ कचहरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी मौजूद रहे.. लखनऊ भारतीय जनता पार्टी की अटल बिहारी वाजपेई के जमाने से ही परंपरागत सीट रही है और तीसरी बार राजनाथ सिंह हैट्रिक लगाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और उनका दावा है कि इस बार जीत का मार्जिन पहले से भी ज्यादा होगा।
राजनाथ सिंह ने नामांकन दाखिल करने से पूर्व हनुमान सेतु जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद लिया और इस दौरान उनके साथ बीजेपी के कई बड़े चेहरे मौजूद थे भारतीय जनता पार्टी ने सनातनी रंग को परवाज चढ़ाते हुए पहले हनुमान सेतु में पूजा अर्चना की और इसके बाद यही से राजनाथ सिंह का रोड शो शुरू हुआ जो की निर्धारित मार्ग से होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां पर उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया रोड शो के दौरान भारतीय जनता पार्टी और प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी कांग्रेस और बसपा को अपनी ताकत का एहसास कराया।

योगी नजर आए सारथी की भूमिका में- एक बार फिर मोदी सरकार।
नामांकन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने एक हाथ में कमल और दूसरे हाथ में माइक लिए कमान संभाली। उन्होंने सारथी की भूमिका निभाते हुए जय श्रीराम, जय श्रीराम, वंदे मातरम, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए उन्होंने जनसमुदाय की आवाज को जोड़ते हुए कहा एक बार फिर मोदी सरकार। उधर, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रथ यात्रा पर सवार होते हुए जुलूस में शामिल सभी संगठन और संस्थाओं का धन्यवाद भी करते रहे। योगी आदित्यनाथ स्वागत करने वाले लोगों का धन्यवाद देते हुए भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम के नारे लगाते रहे।
  प्रखर मिश्रा एवं आदित्य त्रिवेदी
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
MI vs LSG : निकोलस पूरन ने
बाराबंकी रैली: ताश के पत्तों की तरह
पोषक तत्वों का भंडार है दही, गर्मियों
ये चुनाव भाजपा, जेडीयू, लोजपा के लिए
स्वाति मालीवाल का आप के यू-टर्न पर
स्वाति मालीवाल मामला: आतिशी का पलटवार, बोलीं-
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(526 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(511 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(507 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(491 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(461 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(429 Views )