» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
बाबा साहब के संविधान का सपा और कांग्रेस करना चाहती है अपमान : CM योगी
Go Back | Yugvarta , May 02, 2024 09:35 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
एटा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा में भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू भैया के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के गठबंधन से सावधान हो जाइए। ये लोग पिछड़ी जाति और अनुसूचित जाति के आरक्षण में से मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं, जो बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के संविधान का अपमान है। यह वही कांग्रेस है जो कहती थी कि राम हुए ही नहीं, जबकि, हम कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इसे हमने करके दिखाया।

उन्होंने आगे कहा कि सपा कहती थी कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, लेकिन, कल्याण सिंह के त्याग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और आप सभी के आशीर्वाद से अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। यही नहीं पहली बार देश की राष्ट्रपति ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए हैं। आपके सामने भगवान राम के प्रति द्रोह करने वाले और राम भक्तों की टोली दोनों है। ऐसे में निर्णय आपको करना है कि सपा और कांग्रेस आपके वोट के लायक हैं या नहीं। इन्होंने कल्याण सिंह का अपमान किया। समाजवादी पार्टी ने उनकी मृत्यु पर संवेदना के दो शब्द भी नहीं व्यक्त किए।

सीएम योगी ने आगे कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर देश में धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन, कांग्रेस जानबूझकर देश का इस्लामीकरण करने की नीयत से तालिबानी शासन लागू करना चाहती है। बाबा साहब के संविधान का अपमान सपा और कांग्रेस दोनों कर रहे हैं।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुंबई में फूलों की बारिश और मोदी-मोदी
समुद्र की सतह पर तेजी से बढ़
Jyotiraditya Scindia Mother Death: ग्वालियर राजघराने को
स्वाति मालीवाल की जान खतरे में! नवीन
दुर्योधन और दुश्‍शासनों के खिलाफ कृष्ण की
High Blood Pressure: 'वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(525 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(511 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(507 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(491 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(460 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(429 Views )