» देश
ये चुनाव संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने का चुनाव - राहुल गांधी
Go Back | Yugvarta , Apr 29, 2024 07:55 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Bilaspur :  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने का चुनाव है। यह लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी, इंडिया गठबंधन है तो दूसरी तरफ भाजपा है। अब लोग यह जान गए हैं कि यह चुनाव संविधान का चुनाव, संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा और आरएसएस के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, बदलना चाहते हैं, एक तरफ वे लोग हैं और दूसरी

यह लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी, इंडिया गठबंधन है तो दूसरी तरफ भाजपा है। अब लोग यह जान गए हैं कि यह चुनाव संविधान का चुनाव, संविधान को बचाने का चुनाव है:राहुल गांधी

तरफ कांग्रेस इसको बचाने की कोशिश कर रही है। यह 2024 का चुनाव एक प्रकार से संविधान का चुनाव है। यह संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है।

हाथ में संविधान की पुस्तिका लिए राहुल गांधी ने कहा कि लोग कहते हैं कि यह दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है, यह किताब नहीं है। यह इस देश में गरीबों को अधिकार देता है, यह गरीबों की रक्षा करता है, संरक्षण देता है, उनके भविष्य की देखभाल करता है और देश में उनके जीने के तरीके की रक्षा करता है। भाजपा चाहती है कि इसे फाड़कर फेंक दिया जाए।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने कहा है कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो संविधान को खत्म कर देंगे, दूसरे नेता कहते हैं आरक्षण को खत्म कर देंगे। संविधान से आरक्षण निकला, संविधान से पब्लिक सेक्टर निकला, संविधान से ही आपका अधिकार आया। यह सब संविधान ने दिया है, अगर यह चला जाएगा तो आदिवासी का जल, जंगल, जमीन, जीने का तरीका, भाषाएं गायब हो जाएंगी।

उन्होंने आगे कहा कि संविधान के बिना देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचने वाला है। वह कहते हैं कि हम रिजर्वेशन के खिलाफ नहीं हैं, आरक्षण एक सोच है। आरक्षण का मतलब हिंदुस्तान के पिछड़ों को, दलितों को, आदिवासियों को, देश में भागीदारी मिलनी चाहिए।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड चारधाम यात्रा : श्रद्धालुओं को उत्तराखंड
PF खाताधारक की मौत पर अब आसानी
चारधाम यात्रियों की सुविधा के लिए ई-स्वास्थ्य
Aam Aadmi Party / AAP को मिली
रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रहे शहजादे
Narasimha Jayanti 2024: कल नरसिंह जयंती पर
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(531 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(514 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(511 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(499 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(467 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(430 Views )