» आलेख
National Sports Day: हॉकी के भगवान मेजर ध्यानचंद, राष्ट्रीय खेल दिवस के प्रेरणास्त्रोत
Go Back | Yugvarta , Aug 29, 2025 02:20 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को हर साल देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। भारतीय हॉकी के करिश्माई खिलाड़ी ध्यानचंद को अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। हॉकी के इस दिग्गज खिलाड़ी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के मकसद से भारत सरकार ने 2012 से इनकी जन्मतिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की थी। खेलों के महत्व को याद दिलाने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2012 से यह मनाया जाता आ रहा है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है- युवाओं

Happy Birthday Major Dhyan Chand: भारत में हॉकी के स्वर्णिम युग के साक्षी मेजर ध्यानचंद का नाम ऐसे लोगों में शुमार है जिन्‍होंने अपने क्षेत्र में ऐसी महारत हासिल की, कि उनका नाम हमेशा के लिए इतिहास के पन्‍नों में दर्ज हो गया. मेजर ध्‍यान चंद की हॉकी में ऐसा जादू था कि विरोधी टीमें देखकर ही घबरा जाती थीं. एक बार नीदरलैंड में एक टूर्नामेंट के दौरान उनकी हॉकी स्टिक को तोड़ कर जांचा गया कि कहीं इसमें चुंबक तो नहीं लगी है.

को खेलों के प्रति प्रेरित करना, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, खेलों व स्वस्थ जीवन के प्रति जागरुकता बढ़ाना, खेल भावना और एकता का संदेश देना, खेल प्रतिभाओं को पहचानना और सम्मानित करना।

पद्मभूषण से सम्मानित किया

ध्यानचंद ने 16 साल में ब्रिटिश भारतीय सेना ज्‍वॉइन की थी। उनके पिता समेश्वर सिंह ब्रिटिश आर्मी में थे। इस दौरान ध्यानचंद ने हॉकी खेलना शुरू किया। 1922 और 1926 के बीच उन्होंने कई सेना हॉकी टूर्नामेंट और रेजिमेंटल खेलों में हिस्‍सा लिया था। 1928 में हॉकी को पहली बार ओलंपिक में शामिल किया गया।

1928 में हुए ओलंपिक में ध्यान चंद ने डेब्यू किया। ध्यानचंद ने 14 गोल कर भारत को गोल्‍ड मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाई। ध्यानचंद ने 1956 में संन्‍यास का एलान किया था। उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। आइए ध्यानचंद से जुड़ी कुछ रोचक बातें जानते हैं।

हॉकी का जादूगर

अपने बेजोड़ स्टिक-वर्क और बॉल कंट्रोल की वजह से मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाने लगा। वह गेंद और स्टिक के बीच ऐसे तालमेल बैठाते थे कि देखने वालों को भरोसा ही नहीं होता था। यह उनके अभ्‍यास का नतीजा था।

हिटलर का ऑफर ठुकराया

1936 के बर्लिन ओलंपिक में उनके खेल से प्रभावित होकर हिटलर ने उन्हें जर्मन सेना में शामिल होने का ऑफर दिया। हालांकि उन्होंने हिटलर के इस प्रस्‍ताव को ही ठुकरा दिया था। उन्‍होंने अपने देश को चुना था।

जादुई स्टिक

नीदरलैंड में अधिकारियों को संदेह था कि ध्‍यानचंद हॉकी स्टिक में चुंबक या गोंद लगाकर खेलते हैं। इससे गेंद चिपक जाती है। ऐसे में उनकी हॉकी स्टिक की तोड़कर जांच भी की गई थी।

आत्मकथा

मेजर ध्‍यानचंदकी आत्मकथा का नाम 'गोल' है। यह 1952 में प्रकाशित हुई थी। इसके लेखक मेजर ध्यानचंद ही थे।

डॉन ब्रैडमैन हुए मुरीद

दिग्‍गज क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने मेजर ध्यानचंद के खेल को देखकर कहा था कि वे वैसे ही गोल करते हैं, जैसे क्रिकेट में रन बनाए जाते हैं।

अवॉर्ड

1956 में भारत के दूसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म भूषण से ध्यानचंद को सम्मानित किया गया था.
उनके जन्मदिन को नेशनल स्पोर्ट्स डे ( राष्ट्रीय खेल दिवस) के रूप में मनाया जाता है.
ध्यानचंद की याद में डाक टिकट शुरू की गई थी.
दिल्ली में ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम का निर्माण कराया गया था.
2014 में भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

लीवर का कैंसर से हुई मौत

दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था. उन्हें लीवर का कैंसर था. इलाज के दौरान 3 दिसंबर 1979 को उनका देहांत हो गया था.
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
विकास की नई राह: चकरगांव–कल्याणखाल मोटर मार्ग
महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, एंटी रोमियो
Tribes Gain Rights, Recognition, and Respect: UP
खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
जनपद स्तर पर हो पीसीपीएनडीटी की निरंतर
देहरादून देश के सबसे असुरक्षित शहरों में
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1482 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(632 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(606 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(605 Views )
Salakaar Review: A Rushed Tribute to Ajit
(549 Views )
उत्तराखंड में 3 घंटे का येलो अलर्ट,
(537 Views )