जम्मू-कश्मीर सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
Go Back |
Yugvarta
, Aug 21, 2025 01:23 PM 0 Comments
0 times
0
times
Lucknow :
लखनऊ। जम्मू-कश्मीर में हुए सड़क हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री योगी ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जम्मू-कश्मीर सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर राहत एवं सहायता कार्य सुनिश्चित किए जाएं।