» राज्य » उत्तराखंड
उत्तराखंड : पौधारोपण के साथ प्रदेशभर में चला मतदाता जागरूकता अभियान
Go Back | Yugvarta , Jun 05, 2025 09:37 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 5 जून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर प्रदेश भर में 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस से वृहद पौधारोपण एवं मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत हुई। सभी जनपदों में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी/ नोडल स्वीप सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं पोलिंग बूथों पर बीएलओ की अगुवाई में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मतदान की शपथ लेने के साथ ही सभी ने अपने पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल की शपथ भी ली। अभियान के शुभारंभ पर प्रदेशभर में लगभग 16 हजार पौधे लगाए गए, वहीं हरेला पर्व तक प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों सहित अन्य सरकारी भवनों में 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी एवं सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित सचिवालय एथलेटिक्स क्लब के सदस्यों ने सचिवालय परिसर में रुद्राक्ष, नीम सहित अन्य पौधे लगाते हुए मतदान की शपथ भी ली। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेशवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पौधरोपण अभियान से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के सहयोग से पौधारोपण अभियान के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मतदाता जागरुकता एवं पौधारोपण अभियान 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से जुलाई माह में हरेला पर्व तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 11 हजार 700 से अधिक पोलिंग बूथ हैं, इस अभियान में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 10 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा जाएगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सबसे बुजुर्ग, नए एवं महिला मतदाताओं से पौधारोपण कराया जाएगा। इस अभियान में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि पौधारोपण के बाद उन पौधों की देखभाल के लिए भी सम्बंधित लोगों से सहयोग लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों हेतु माहवार थीम तय की गई हैं। जून माह की थीम “एव्री ड्रॉप ऑफ रेन एंड एव्री वोट काउंट्स“ एवं जुलाई माह की थीम ”हरेला का संदेश, वोट बने विशेष” रखी गई है। इन थीम्स को मतदाता जागरुकता से जोड़ते हुए प्रदेश भर में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से संपादित किया जाएगा।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
22 जून तक पूरा कर लें आयुष
अहमदाबाद में यूपीसीडा ने फार्मा रोड शो
UCC उत्तराखंड : 26 जुलाई तक निशुल्क
सीएम धामी ने भ्रष्टाचार पर एक बार
सीएम धामी ने नैनीताल में विकास कार्यों
किसान से बड़ा वैज्ञानिक कोई और नहीं
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(432 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(379 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(335 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(331 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(324 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(307 Views )