» उत्तर प्रदेश
महाकुंभ 2025 रोडशोः योगी के मंत्रियों ने तमिलनाडु की जनता को दिया प्रयागराज आने का निमंत्रण
Go Back | Yugvarta , Dec 13, 2024 09:10 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Chennai :  चेन्नई, 13 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रयागराज महाकुंभ 2025 को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए तत्पर है। महाकुंभ को भव्य बनाने के लिए योगी सरकार देश भर में रोडशो का आयोजन कर लोगों को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दे रही है। इसी कड़ी में सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने तमिलनाडु के चेन्नई में एक भव्य रोड शो का नेतृत्व किया। मंत्रियों ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और जनता को महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर और असीम अरुण ने चेन्नई में किया रोडशो का नेतृत्व*

*- तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को मिला महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण*
भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है महाकुंभ- राठौर

दिया।

इस दौरान पत्रकार वर्ता को संबोधित करते हुए मंत्रियों ने बताया कि महाकुंभ 2025 में करीब 45 करोड़ तीर्थयात्रियों, साधुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है। महाकुंभ को स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित और डिजिटल महाकुंभ बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें सिंगल-यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान, तीन लाख पौधारोपण और पर्यटकों की सुविधा के लिए 101 स्मार्ट पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं में 100 बेड का अस्पताल, छोटे अस्पताल स्थापित कर इसमें 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

मंत्रियों ने बताया कि महाकुंभ के दौरान 44 स्थायी घाटों पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था और मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर 15.25 किलोमीटर लंबे रिवरफ्रंट का निर्माण किया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए एट्रिब्यूट आधारित कैमरे, आरएफआईडी रिस्टबैंड और जीपीएस ट्रैकिंग तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

मंत्रियों ने महाकुंभ को भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताते हुए इसे भारत की विविधता में एकता का अद्वितीय उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यह आयोजन वैश्विक स्तर पर भारत की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार सनातन भारतीयों के महापर्व महाकुंभ-2025 के लिए भारत के सभी राज्यों और पूरे विश्व को निमंत्रण भेज रही है। इसी संदर्भ में हम आपसे विनम्र अनुरोध लेकर आए हैं कि इस पवित्र तीर्थ यात्रा में अवश्य भाग लें।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Nitin Gadkari Sparks Debate With Blunt Remark
Bihar Voter Rolls: 65 Lakh Exclusions, Just
Justin Bieber Crashes Indian Bride’s Wedding in
Afghanistan Earthquake: Over 800 Dead, Thousands Injured
Pahalgam’s Mention at SCO: A Shift in
KPop Demon Hunters Becomes Netflix’s Most Watched
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1483 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(632 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(606 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(605 Views )
Salakaar Review: A Rushed Tribute to Ajit
(549 Views )
उत्तराखंड में 3 घंटे का येलो अलर्ट,
(538 Views )