» राज्य » उत्तराखंड
गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने उन्हें स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
Go Back | Yugvarta , Oct 01, 2024 05:46 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image देहरादून : 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी का जीवन और दर्शन हमें सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। गांधी जी ने अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत की स्वतंत्रता और समानता के लिए संघर्ष किया। शिक्षा और सामाजिक सुधार के महत्व पर उन्होंने बल दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती हमें उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। शास्त्री जी की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री भारत माता के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। शास्त्री जी ने सार्वजनिक जीवन में सादगी, सत्यनिष्ठा, लगन, नैतिकता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की अदभुत मिसाल कायम की। उनकी ईमानदारी और उच्च आदर्शों की प्रतिष्ठा हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड : कुंभ 2027 की तैयारी में
उत्तराखंड पर्यटन, निवेश और पहचान के नए
उत्तर प्रदेश का प्रत्येक युवा प्रतिभा का
UP News: वन विभाग की अनूठी पहल,
उत्तराखंड : सैन्यधाम का निरीक्षण करते सैनिक
प्रत्येक जनपदों में खुलेंगे गुरूकुल पद्धति विद्यालयः
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(945 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(491 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(458 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(414 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(407 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(399 Views )