» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
Karwa Chauth 2024: इस बार करवा चौथ के दिन लगेगी भद्रा जानें, मुहूर्त और चांद निकलने का समय
Go Back | Yugvarta , Sep 29, 2024 09:37 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
Karwa Chauth 2024: हिंदू धर्म में करवा चौथ के पर्व को बहुत ही खास माना जाता है। यह एक महत्वपूर्ण पर्व है, विशेषकर उत्तर भारत में, जहां यह वैवाहिक जीवन के सुख और समृद्धि के लिए मनाया जाता है। इस दिन, महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए उपवासी रहकर व्रत करती हैं। रात को चंद्रमा की पूजा करने के बाद ही वे अपने व्रत का पारण करती हैं। यह पर्व न केवल पति-पत्नी के बीच के प्रेम को दर्शाता है बल्कि यह समाज में रिश्तों के महत्व को भी उजागर करता है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन सारी महिलाएं माता करवा की पूजा करती हैं। पंचांग के अनुसार इस बार करवा चौथ के दिन भद्रा का साया लगने जा रहा है। तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं इस बार 2024 में करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा।

2024 में कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत
हिन्दू कलंदर के मुताबिक हर वर्ष की कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ की शुरुआत 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से आरंभ होगी और 21 सितंबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर इसका समापन होगा। इस मुताबिक 20 अक्टूबर को ये व्रत रखा जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ के दिन पूजा का समय- शाम 5 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

भद्रा का समय- सुबह 6 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 46 मिनट तक

भद्रा सिर्फ 21 मिनट तक रहेगी। इस वजह से पूजा-पाठ पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
चंद्रोदय का समय
20 अक्टूबर के दिन चंद्रोदय का समय शाम 7 बजकर 54 मिनट पर होगा।

करवा चौथ का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत मुख्य रूप से पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए किया जाता है। महिलाएं इस दिन विशेष रूप से पूजा-अर्चना करती हैं, ताकि उनके पतियों पर भगवान की कृपा बनी रहे। इस दिन की पूजा में अक्सर एक विशेष कथा सुनाई जाती है जिसमें एक पत्नी ने अपने पति की जान बचाने के लिए कठोर तप किया। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की भी पूजा की जाती है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Gorakhpur : राष्ट्रपति ने यूपी को दी
हर जिले में बनाएंगे 100 बेडेड आयुष
योगी सरकार के ऑपरेशन कन्विक्शन ने 97
Man Murdered Over Sand Mining Dispute in
UP STF Arrests ₹50,000 Bounty Criminal Gufran
UP Launches ‘School Har Din Aaye Abhiyan’
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(929 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )