» रोचक संसार
विट्ठल रुक्मिणी : इस मंदिर में राधा संग नहीं अपनी पत्नी रुक्मिणी के साथ विराजते है भगवान कृष्ण
Go Back | Yugvarta , Aug 25, 2024 07:14 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
आपने अक्सर मंदिरों में देखा होगा कि जहां भी श्रीकृष्ण की मूर्ती की पूजा होती हैं, उनके साथ अधिकांशत: राधा जी की ही मूर्ती लगी होती हैं। भगवान श्रीकृष्ण की 16,108 पत्नियां होने के बावजूद उनके अपनी पत्नी के साथ मंदिर बहुत कम देखने को मिलते हैं। अज हम आपको भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी रुक्मिणी के मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस मंदिर का नाम हैं विट्ठल रुक्मिणी मंदिर, जो महाराष्ट्र के पंढरपुर नाम के गांव में स्थित हैं। तो आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

महाराष्ट्र के पंढरपुर नाम के गांव में भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी रुक्मिणी का ‘विट्ठल रुक्मिणी’ नाम का एक मंदिर है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण और देवी रुक्मिणी के काले रंग की सुंदर मूर्तियां हैं। यह मंदिर भक्तों के लिए गहरी आस्था का केन्द्र बना हुआ है।

चंद्रभागा नदी के तट पर स्थित विट्ठल रुक्मिणी मंदिर पूर्व दिशा में भीमा नदी के तट पर है। भीमा नदी को यहां पर चंद्रभागा के नाम से जाना जाता है। आषाढ़, कार्तिक, चैत्र और माघ महीनों के दौरान नदी के किनारे मेला लगता है, जिसमें हजारों लोग आते हैं। उन मेलों में भजन-कीर्तन करके भगवान विट्ठल को प्रसन्न किया जाता है।

कई भक्त अपने घरों से मंदिर तक के लिए पैदल यात्रा भी करते हैं। जिसे दिंडी यात्रा कहा जाता है। मान्यता है कि इस यात्रा को आषाढ़ी एकादशी या कार्तिकी एकादशी को मंदिर में खत्म करने का महत्व है। इसलिए भक्त इसी समय से कुछ दिन पहले यात्रा शुरू करते हैं, ताकि इस दिन यात्रा पूरी कर सकें।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Uttrakhand : राज्य में रोपवे कनेक्टिविटी के
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी गोलीकांड शहीदों को
शाहरुख की बेटी सुहाना खान की जमीन
भारत को इसरो लैब से तैयार पहली
Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव T20I में
योगी कैबिनेट :नगरीय परिवहन के लिए ई-बसों
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1491 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(633 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(606 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(606 Views )
Salakaar Review: A Rushed Tribute to Ajit
(560 Views )
उत्तराखंड में 3 घंटे का येलो अलर्ट,
(539 Views )