» राज्य » उत्तराखंड
आपदा मद में ₹13 करोड़ की दूसरी किश्त जारी,मुख्यमंत्री धामी ने सभी डीएम को दिए समयबद्ध कार्य के आदेश
Go Back | Yugvarta , Jun 14, 2024 10:07 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image देहरादून :  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में आपदा मद के तहत होने वाले कार्यो के लिए ₹13 करोड़ की दूसरी किश्त जारी की गई है। इस धनराशि से सभी जिलों में क्षतिग्रस्त मार्गों, पुलियाओं, पेयजल लाइनों, सिंचाई नहरों, स्कूल भवनों की मरम्मत आदि के कार्य किए जाएंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 में आपदा मद में मरम्मत कार्यो के लिए प्रदेश के सभी 13 जिलों के लिए ₹26 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। इसके तहत पहली किश्त के रूप में ₹13 करोड़ की धनराशि पूर्व में जारी की जा चुकी है। आज इसकी दूसरी किश्त

मुख्यमंत्री धामी ने सभी डीएम को दिए समयबद्ध कार्य के आदेश

पैदल मार्गों, पुलियाओं, पेयजल लाइनों, सिंचाई नहरों की होगी मरम्मत

जारी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आसन्न मानसून सीजन को देखते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिए जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। पैदल मार्गों और पुलियाओं की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। यह भी अनिवार्य रूप से देख लिया जाए कि पेयजल लाइनें और सिंचाई नहरें चालू हालत में हैं या नहीं।
बता दें दो दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आसन्न मानसून को देखते हुए सचिवालय में आला अधिकारियों की बैठक लेकर विभागों की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि
मानसून को देखते हुए 15 जून से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
IND vs ENG / जडेजा की जुझारू पारी
मनी लॉन्ड्रिंग केस : रॉबर्ट वाड्रा से
हरियाणा और गोवा में नए राज्यपाल नियुक्त,
Supreme Court News / सुप्रीम कोर्ट से SP
रिश्तों में सुधार की उम्मीद, जयशंकर की
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने छुआ ₹29.6
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1039 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(499 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(484 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(424 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(419 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )