» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
यूपी विधान परिषद चुनाव : सभी 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, 6 मई से प्रभावी होगा कार्यकाल
Go Back | Yugvarta , Mar 14, 2024 08:15 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर हो रहे चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसमें भाजपा के सात, सपा के तीन, सुभासपा का एक, अपना दल (एस) का एक और रालोद का भी एक सदस्य निर्वाचित हुआ है।

निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने गुरुवार को नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा समाप्त होने के बाद सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को उनके प्रमाण पत्र भी सौंपे। नवनिर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 मई से प्रभावी होगा और 5 मई 2030 तक रहेगा।

विधान परिषद में भाजपा के डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और रामतीरथ सिंघल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, रालोद के योगेश चौधरी और सुभासपा के बिच्छेलाल रामजी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

डॉ. महेंद्र सिंह तीसरी बार, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया और आशीष पटेल दूसरी बार सदस्य निर्वाचित हुए हैं। सपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, बलराम यादव और किरनपाल कश्यप निर्वाचित हुए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद में 6 मई को भाजपा के सदस्यों की संख्या घटकर 82 से 79 हो जाएगी। जबकि, सपा की सदस्य संख्या 8 से बढ़कर 10 हो जाएगी। वहीं, परिषद में रालोद, सुभासपा का खाता भी खुल जाएगा। दूसरी तरफ अपना दल (एस) की संख्या एक ही रहेगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
ग्रामीण बसावटों को मार्गों से जोड़ रही
केजीएमयू में बनेंगे अत्याधुनिक मल्टीस्टोरी भवन, मिलेंगी
जनसहभागिता से होगा संचारी रोग का खात्मा,
यूएन में बोले जयशंकर- 'परमाणु हमले की
27-Year-Old Woman Dies by Suicide in Tirupur
Israel‑Gaza Ceasefire Talks Underway in Washington Amid
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(929 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )