» फैशन गैलरी
27 साल बाद भारत में होगी मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता
Go Back | Yugvarta , Jun 19, 2023 09:00 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
भारत वर्ष 2023 की मिसवर्ल्डप्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। इस बात की जानकारी मिसवर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने दी है।प्रतियोगितामें 130 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी।एक महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड नवंबर- दिसंबर में होगा।यह दूसरा मौका है, जब भारत को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है।पहली बार 1996 में भारत में इस प्रतियोगिता काआयोजन हुआ था।
मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO जूलिया मॉर्ले ने गुरुवार को दिल्ली में कहा- मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मिस वर्ल्ड का 71वां एडिशन भारत में होगा। मैं 30 साल की थी तब भारत आई थी और तब से मुझे भारत और यहां के लोगों से काफी लगाव है। उनके साथ मिस वर्ल्ड 2022 कैरोलिना बिलावस्का भी मौजूद रहीं।


जूलिया मॉर्ले ने कहा- भारत एक आकर्षक देश है। यहां की सभ्यता और संस्कृति में काफी विविधता है। यहां के लोकेशन भी अपने आप में आकर्षित करने के लिए काफी हैं। यहां की सभ्यता और संस्कृति को हम पूरी दुनिया से परिचय कराएंगे। इस प्रतियोगिता में 130 देशों के चैम्पियन एक महीने तक अपने कला का प्रदर्शन करेंगे।
नंदिनी गुप्ता होंगी भारत की प्रतियोगी

मिस वर्ल्ड-2023 प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता भारत की तरफ से भाग लेंगी। वे 19 साल की हैं और राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। इस साल मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में उनके सिर ताज सजा था। नंदिनी अभी मुंबई के एक कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। वे सेकेंड ईयर में हैं। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता किसान हैं। उनका परिवार राजस्थान के कोटा में पुरानी सब्जी मंडी इलाके में रहता है।

भारत की छह सुंदरियां मिस वर्ल्ड का ताज जीत चुकी हैं। पहली बार 1966 में रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। उसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय ने इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया। 1997 में डायना हेडन ने ये ताज पहना। युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज जीता था। 2000 में प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Gorakhpur : राष्ट्रपति ने यूपी को दी
हर जिले में बनाएंगे 100 बेडेड आयुष
योगी सरकार के ऑपरेशन कन्विक्शन ने 97
Man Murdered Over Sand Mining Dispute in
UP STF Arrests ₹50,000 Bounty Criminal Gufran
UP Launches ‘School Har Din Aaye Abhiyan’
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(929 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(484 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(453 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(405 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(401 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(392 Views )