» प्रमुख समाचार
Lok Sabha Election / EVM को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने खारिज की आशंकाएं, कहाँ- 'मतदाताओं का वोट सुरक्षित
Go Back | Yugvarta , Apr 19, 2024 11:37 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। शुक्रवार 19 अप्रैल को देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई है। इस चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी की ईवीएम को लेकर कई दलों ने सवाल उठाए हैं। हालांकि, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को ईवीएम से जुड़ी सभी आशंकाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ईवीएम शत-प्रतिशत सुरक्षित है और मतदाताओं का वोट भी सुरक्षित है।

ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित- राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कहा कि ईवीएम मशीन में कुछ भी नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मॉक पोल किए गए हैं। हर स्तर पर राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार शामिल रहते हैं। उन्होंने कहा कि आपका वोट सुरक्षित है और आपके वोट के तौर पर ही दर्ज होगा

राजीव कुमार ने ईवीएम से जुड़ी सभी आशंकाओं को खारिज करते हुए लोगों को विश्वास दिलाया कि उनका वोट सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि इसमें बड़ी मात्रा में तकनीकी, प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक सुरक्षा मानक अपनाए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि अदालत में भी इस विषय को उठाया गया है। हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

मतदान का आनंद उठाने का समय

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कहा कि ईवीएम मशीन में कुछ भी नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मॉक पोल किए गए हैं। हर स्तर पर राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार शामिल रहते हैं। उन्होंने कहा कि आपका वोट सुरक्षित है और आपके वोट के तौर पर ही दर्ज होगा। राजीव कुमार ने कहा कि मतदान का आनंद लीजिए। यह मतदान का आनंद उठाने का समय है, किसी चीज पर संदेह करने का नहीं।

वोटिंग पर रखी गई नजर

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार अन्य चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और एस एस संधू के साथ निर्वाचन आयोग के मुख्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष से मतदान की प्रगति पर नजर रख रहे थे। उन्होंने कहा है कि बारिश होने के बावजूद लोग बड़ी संख्या में बाहर आ रहे हैं। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग.सभी मतदान केंद्रों की ओर आ रहे हैं। मतदान प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए काफी हद तक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
बाबा साहब के संविधान का सपा और
रायबरेली और कैसरगंज सीट से BJP का
Lok Sabha Election: सपा ने बांदा-चित्रकूट लोकसभा
Heatwave Alert: 47 डिग्री पारा, तपती गर्मी
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Exposes Congress-Nepotism
PM Modi Exposes Pakistan-Congress 'Partnership' Over Rahul
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(488 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(473 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(473 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(456 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(426 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(391 Views )