» मनोरंजन
अश्‍लील फिल्‍म बनाने के आरोप में राज कुंद्रा समेत 11 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने कहा- हमारे पास पुख्‍ता सबूत
Go Back | Yugvarta , Jul 20, 2021 12:07 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai :  अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्‍लील फिल्‍म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि उसकी क्राइम ब्रांच की संपत्ति प्रकोष्ठ ने अब तक राज कुंद्रा सहित कुल 11 लोगों को अश्‍लील फिल्‍म बनाने से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि व्यावसायी राज कुंद्रा मंगलवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए, जहां उन्हें 'अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप्स के माध्यम से प्रकाशित करने' से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा मंगलवार तड़के राज कुंद्रा को

मुंबई पुलिस ने मंगलवार तड़के राज कुंद्रा को जेजे अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए लाया गया। बाद में उन्हें मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय ले जाया गया। मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने बताया वह मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होता है। हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं।

जेजे अस्पताल में चिकित्सा परीक्षण के लिए लाया गया। बाद में उन्हें मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय ले जाया गया। मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने बताया, 'वह मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होता है। हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं।'

बता दें कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने का मामला दर्ज किया गया था। नागराले ने एक बयान में कहा, 'हमने इस मामले में 19 जुलाई, 2021 को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है, क्योंकि वह इसके प्रमुख साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं। हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं। कृपया जांच जारी है।'

गौरतलब है कि राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने भी राज कुंद्रा और उनके सहयोगी पर उनकी तस्‍वीरों का गलत इस्‍तेमाल करने का आरोप लगाया था। हालांकि, राज कुंद्रा ने तब आरोपों को खारिज कर दिया था। लेकिन इस बार मामला गंभीर नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पुख्‍ता सबूत हैं। अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी इस मामले में हो चुकी है। शिल्‍पा शेट्टी का अभी तक इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड : कुंभ 2027 की तैयारी में
उत्तराखंड पर्यटन, निवेश और पहचान के नए
उत्तर प्रदेश का प्रत्येक युवा प्रतिभा का
UP News: वन विभाग की अनूठी पहल,
उत्तराखंड : सैन्यधाम का निरीक्षण करते सैनिक
प्रत्येक जनपदों में खुलेंगे गुरूकुल पद्धति विद्यालयः
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(945 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(491 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(458 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(413 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(407 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(399 Views )