ईरान-अमेरिका युद्ध : अमेरिका का बड़ा कदम, 14 देशों से नागरिकों को लौटने का आदेश
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 15 Mar, 2026 12:18 PMबगदाद | मध्य-पूर्व (Middle East) में ईरान की ओर से अमेरिकी ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई है। अमेरिका ने एक बड़ी ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए क्षेत्र के 14 देशों में मौजूद अपने नागरिकों को तुरंत वहां से निकलने की अपील की है। मुख्य अपडेट : दूतावासों पर मंडराता खतरा इराक से तुरंत निकलने का आदेश: बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल गिरने की घटना के बाद, अमेरिका ने अपने नागरिकों को 'तुरंत इराक छोड़ने' की चेतावनी दी है। आतंकवादी मिलिशिया का डर: दूतावास ने स्पष्ट किया है कि ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों से गंभीर खतरा पैदा हो गया है, इसलिए वहां रुकने वाले नागरिक अपने फैसले पर दोबारा विचार करें। ओमान में भी अलर्ट : समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिका ने ओमान से अपने नॉन-इमरजेंसी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया है। अमेरिका ने मध्य-पूर्व के लगभग उन सभी 14 देशों में सुरक्षा अलर्ट जारी किया है जहां ईरान समर्थित समूहों की सक्रियता अधिक है या जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं।


No Previous Comments found.