» उत्तर प्रदेश » गाज़ियाबाद
गाजियाबाद : मोदी के आह्वान पर यू॰एन॰आई की नारी शक्ति ने किया जन जागरण
Go Back | Yugvarta , Jun 22, 2025 12:44 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Ghaziabad : 
गाजियाबाद वसुंधरा 22 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी आवाहन के तहत यूनाइटेड न्यूज आफ इंडिया सहकारी आवास समिति की नारी शक्ति एवं सदस्यों , निवासियों ने दो दिन का जन जागरण अभियान चलाया जिसके तहत योग, वृक्षारोपण, सफाई, जैसे कामों में नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर श्रमदान किया। इसी के साथ नारी शक्ति ने साबित किया प्रधानमंत्री क्यों आधी आबादी को देश की असली ताकत मानते हैं और हमेशा यह कहते हैं उनके ऊपर माता और बहनों का आशीर्वाद है।

इस मौके पर महिला शक्ति की भूमिका अग्रणी रही विशेष तौर पर इस अभियान के लिए समिति की उपाध्यक्ष कुसुम सहजपाल एवं सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष उषा वर्मा ने अपनी टीम के साथ 21 जून की सुबह समिति के प्रांगण में योग की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महिलाओं ने ले और लाल के साथ योग की प्रस्तुति से जो समा बांध वह काबिले तारीफ है। कुसुम सहजपाल ने सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण के लिए सोसाइटी में नई मुहिम की शुरुआत की। इस मौके पर नारी शक्ति मैं एक बार फिर साबित कर दिया अगर वह ठान ले तो घर के साथ-साथ सेहत एवं पर्यावरण के माहौल को भी बहुत सुंदर बना सकती है। तमाम महिलाओं ने इस मौके पर अपने-अपने भाषण में सेहत के साथ-साथ योग के महत्व को तो बताया ही और वृक्षों को बचाने के लिए क्या-क्या किया जाना चाहिए इस पर भी जानकारी साझा की।

वृक्षारोपण पर विशेष तौर से सीनियर सिटीजन नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया समिति के निवासियों ने इस मौके पर आम आम आडू पपीता गुड़हल करी पत्ता सहजन और लीची के पौधे लगाए। इस अभियान में मुख्य रूप से समिति के सचिव योगेश मिड्ढा , सदस्य विजय कुमार, वीरेंद्र कुमार वर्मा, हरेंद्र सिंह, पूर्व सैन्य अधिकारी विजय कुमार सहजपाल एवं सूरज कुमार समेत अन्य साथियों ने पूरा योगदान दिया। विशेष तौर पर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सफाई अभियान में अपेक्षित सहयोग रहा। उनके सहयोग के लिए समिति ने आभार व्यक्त किया।
  Yugvarta
Previous News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
जलवायु प्रेरित चरम घटनाओं के बीच, कॉप30
Uttrakhand: आपदा की घड़ी में जनसेवा की
रोकी गई चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा
उत्तर प्रदेश: लखनऊ और कानपुर में NCC
मुख्यमंत्री धामी का चंपावत दौरा, बाढ़ ग्रस्त
UP News : सीएम योगी के निर्देश
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1492 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(633 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(606 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(606 Views )
Salakaar Review: A Rushed Tribute to Ajit
(564 Views )
उत्तराखंड में 3 घंटे का येलो अलर्ट,
(539 Views )