» विदेश
विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने न्यूजीलैंड के पीएम के साथ की बैठक
Go Back | Yugvarta , May 09, 2025 05:57 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
वेलिंग्टन। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
मार्गेरिटा 8 से 12 मई 2025 के बीच न्यूजीलैंड और फिजी के आधिकारिक दौरे पर हैं। बैठक से पहले मार्गेरिटा ने पीएम लक्सन और न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ ऑकलैंड में भारत न्यूजीलैंड व्यापार परिषद (आईएनजेडबीसी) शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित किया।
विदेश राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन और डिप्टी पीएम तथा विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ ऑकलैंड में आईएनजेडबीसी समिट 2025 को संबोधित करने का सौभाग्य मिला। इस आयोजन का विषय 'बोर्डरूम टू बॉर्डर लीडरशिप डायलॉग' था। भारत के सामने आज मौजूद रणनीतिक, आर्थिक और अन्य अवसरों तथा भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा की। न्यूजीलैंड के अग्रणी व्यापारिक समुदाय के साथ भी बातचीत करके खुशी हुई।
मार्गेरिटा ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के व्यापार और कृषि मंत्री टॉड मैक्ले के साथ बैठक की थी, जिस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच व्यापार साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। न्यूजीलैंड की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद राज्य मंत्री फिजी का दौरा करेंगे और मुख्य अतिथि के तौर पर गिरमिट दिवस समारोह में भाग लेंगे। इसके अलावा, वे अपनी यात्रा के दौरान फिजी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा नियमित द्विपक्षीय बैठकों के माध्यम से प्रशांत क्षेत्र के साथ भारत के संबंध विविधतापूर्ण और मजबूत हुए हैं। फिजी और न्यूजीलैंड की विदेश राज्य मंत्री की यात्रा से इस क्षेत्र के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद है।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
India’s Decisive Retaliation : Operation Sindoor targeted
बरसात पूर्व करा लें अधिकाधिक निर्माण कार्य
सुरक्षा के माहौल में ही विकास और
धामी ने ₹ 12.51 करोड़ की लागत
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया भारत-नेपाल सीमा
सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(269 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(259 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(212 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(187 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(173 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(166 Views )