» राज्य » उत्तराखंड
उत्तराखंड : भारत-नेपाल की साझी सांस्कृतिक विरासत को मिला नया संबल, सीमावर्ती सहयोग पर धामी और कमल बहादुर की सकारात्मक वार्ता
Go Back | Yugvarta , May 03, 2025 11:54 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
देहरादून, 3 मई: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के मित्रतापूर्ण संबंधों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। सीमावर्ती जिलों में आपसी समन्वय से विकास कार्यों को गति देने, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को बढ़ावा देने, पर्यटन विकास एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड और नेपाल की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत साझा हैं और दोनों क्षेत्रों के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंध हैं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में सहयोग के लिए उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मंत्री वीर बहादुर थापा, सदस्य घनश्याम चौधरी, नरेश कुमार शाही, झपत बहादुर सौद, शेर बहादुर भण्डारी, प्रमुख सचिव सुदूर पश्चिम प्रांत डॉ. कमल प्रसाद पोखरेल शर्मा, सचिव सूरत कुमार बम, राजनीतिक सलाहकार डॉ. जितेन्द्र उपाध्याय मौजूद थे। उत्तराखंड सरकार से प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु और सचिव विनोद कुमार सुमन इस दौरान मौजूद थे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Summer Fashion: कड़क गर्मी में ऑफिस के
केदारनाथ में लगा बाबा के भक्तों का
आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वालों को
जानिये कब है मोहिनी एकादशी 2025, व्रत
पीएम मोदी से कश्मीर के CM उमर
सीएम धामी से मिले नेपाल के सुदूर
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(203 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(120 Views )
India Slams Pakistan at UN: Deputy Envoy
(115 Views )
Rajnath Singh To Brief PM Modi On
(102 Views )
आतंक के कारखाने के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई
(83 Views )
Crisis In Pakistan: आंतरिक असंतोष और डर
(77 Views )