» विदेश
फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू
Go Back | Yugvarta , Apr 28, 2025 03:31 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
वेटिकन सिटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परम पावन पोप फ्रांसिस के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार तथा भारत के लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए वेटिकन पहुंचीं। राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूजा भी थे।
राष्ट्रपति 25 अप्रैल को रोम पहुंचीं और राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेटिकन सिटी में सेंट पीटर बेसिलिका में परम पावन पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मंत्री किरेन रिजिजू और राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन भी श्रद्धांजलि देने के लिए गए।
कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था कि भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा याद रखा जाएगा।
विदेश और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने 22 अप्रैल को नई दिल्ली में अपोस्टोलिक नन्सिएचर यानी होली सी के दूतावास का दौरा किया था और शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अलावा भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया था।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
भारत ने यूएन में खोली ‘आतंकिस्तान’ की
Pahalgam Terror Attack: लद्दाख के जनप्रतिनिधि मंडल
पूर्व की सरकारों के एजेंडे में था
‘घर न गिराए जाएं, कुछ लोग यहां…’,
Tata Altroz Facelift: नए लुक और दमदार
Delhi Government Approved School Fees Act :
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(107 Views )
पहलगाम आतंकी हमला : 'देश चाहता है
(60 Views )
Uttar Pradesh : नेपाल सीमा से सटे
(57 Views )
Crisis In Pakistan: आंतरिक असंतोष और डर
(55 Views )
'ब्रांड यूपी' का यूएन में भी बजा
(51 Views )
‘घर न गिराए जाएं, कुछ लोग यहां…’,
(48 Views )