» राज्य » उत्तराखंड
उत्तराखंड: फूल देई, वोट देई' अभियान चलाकर बच्चों ने संभाली जिम्मेदारी
Go Back | Yugvarta , Mar 22, 2025 06:45 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image देहरादून :  देहरादून। उत्तराखंड की लोक परंपरा फूलदेई इस बार रुद्रप्रयाग में खास अंदाज में मनाई जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा लोकपर्व फूलदेई के साथ मतदाता जागरूकता की अद्वितीय पहल की गई है।
इस पहल के तहत स्थापनीय बच्चे परंपरा निभाते हुए जहां घर-घर देहरी पर फूल बिखेर रहे हैं, वहीं लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर भी एक अनूठा संदेश दे रहे हैं। जनपद के तीनों विकासखंडों में इन दिनों स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत 'फूल देई, वोट देई' अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। बच्चे फूलों के साथ मतदाता

फूल डालने के साथ देहरी पर जागरूकता भी

जागरूकता का संदेश भी दे रहे हैं—"जैसे देहरी पर फूल डाले, वैसे वोट डालना न भूलें।"
SVEEP के जिला समन्वयक वी.के. यादव ने बताया कि यह अभियान पूरे मार्च माह तक चलेगा। इस अभियान में बच्चों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और गांव-गांव जाकर वे लोगों से मतदान में भागीदारी की अपील कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस अनोखे प्रयास का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोक पर्व और लोकतंत्र दोनों की महत्ता को जोड़ते हुए लोगों को यह संदेश देना है कि जैसे 'फूल देई' में हर किसी की सहभागिता जरूरी है, वैसे ही लोकतंत्र के पर्व में वोट डालना भी सबकी जिम्मेदारी है।ग्रामीणों में भी इस अभियान को लेकर उत्साह है। लोग बच्चों की इस अनूठी पहल की सराहना कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार 'फूल देई' सिर्फ खुशहाली की दुआ लेकर नहीं आई, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश भी साथ लाई है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
सीएम धामी ने सरकारी कर्मियों को
उत्तराखंड: चिकित्सा शिक्षा विभाग में 54 फैकल्टी
रिवर्स पलायन कर चुके लोगों को मिलेगा
आतंकवाद के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई को लेकर
विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने न्यूजीलैंड के पीएम
यूपी को ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ इकॉनमी बनाने
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(257 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(209 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(152 Views )
India Slams Pakistan at UN: Deputy Envoy
(137 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(132 Views )
Rajnath Singh To Brief PM Modi On
(129 Views )