» राज्य » उत्तराखंड
हरिद्वार- मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था की लगा रहे डुबकी
Go Back | Yugvarta , Jan 14, 2025 07:49 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
आज, मकर संक्रांति पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पौड़ी पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह 4 बजे से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु गंगा स्नान कर पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

वहीं मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान करने और दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसलिए देश भर के कई राज्यों से श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। माना जाता है कि आज के दिन गंगा स्नान कर तिल व खिचड़ी आदि का दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। भारी ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।

वहीं, प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को आठ जोन और 28 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 400 जिला पुलिस के जवान, पीएसी की तीन कंपनियां और अन्य जनपदों से आए 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड : सीएम धामी ने पूरा किया
सीएम धामी ने किया उत्तराखंड के पहले
गोरखपुर कोका कोला बॉटलिंग प्लांट : 700
योगी सरकार की बालवाटिकाएं: पूर्व प्राथमिक शिक्षा
PM Modi Highlights Security, Connectivity, and Opportunity
Trump Adviser Navarro Slams India Over Russian
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1483 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(632 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(606 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(605 Views )
Salakaar Review: A Rushed Tribute to Ajit
(549 Views )
उत्तराखंड में 3 घंटे का येलो अलर्ट,
(537 Views )