» देश
संविधान किसी पार्टी का नहीं, देश का है- लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह
Go Back | Yugvarta , Dec 13, 2024 12:49 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में संविधान पर बहस की शुरुआत की। बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि संविधान निर्माण में बहुत से लोगों की भूमिका को जानबूझकर नकारा गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एक पार्टी विशेष द्वारा संविधान निर्माण के कार्य को ‘हाईजैक’ करने की कोशिश की गई है।
यह बहस संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। रक्षा मंत्री ने संविधान की सराहना करते हुए इसे देश को एकजुट, लोकतांत्रिक और आत्मनिर्भर बनाए रखने का रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि संविधान सभा द्वारा तैयार संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने साफ तौर पर पर कहा कि हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।
बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि संविधान निर्माण में बहुत से लोगों की भूमिका को जानबूझकर नकारा गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एक पार्टी विशेष द्वारा संविधान निर्माण के कार्य को ‘हाईजैक’ करने की कोशिश की गई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मुझे गौरव की अनुभूति है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से काम कर रही है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि हम भारत के लोगों ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया। संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मैं इस सदन को और देश के सभी नागरिकों को हृदय से बधाई देता हूं। मैं कह सकता हूं कि हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार, भारत के संविधान में निहित धर्म और न्याय की भावना के अनुरूप कार्य कर रही है।


राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा संविधान प्रगतिशील है। समावेशी है। परिवर्तनकारी है। हमारे संविधान ने हमें एक ऐसे समाज के निर्माणका 'ब्लूप्रिंट' दिया है, जिसमें हर प्रकार से समाज में समरसता हो, सद्भाव हो और समृद्धि हो। जहां देश के शीर्ष पद को प्राप्त करने के लिए जन्म की पहचान मायने ना रखे। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल प्रति के मुख पृष्ठ पर अजंता गुफाओं की पेंटिंग की छाप मिलती है, और अध्यक्ष महोदय, साथ ही कमल का फूल भी अंकित है। यह कमल का फूल दर्शाता है, कि सदियों की ग़ुलामी के दलदल से बाहर आकर अब एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य का उदय हो चुका है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
महाकुम्भ-2025: 16 जनवरी से शुरू होगा 'संस्कृति
School Holidays: यूपी में भीषण ठंड का
निजी बसों की सवारियों को भी मिले
मौनी अमावस्या पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के
Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह को बेड
बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3375 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1014 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(970 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(852 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(827 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(778 Views )