» देश
उत्तराखंड में भारत-कजाकिस्तान के संयुक्त सैन्य अभ्यास की शुरुआत
Go Back | Yugvarta , Sep 30, 2024 08:40 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dehradun : 
उत्तराखंड के औली में भारत-कजाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास 13 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभ्यास में कुमाऊं रेजिमेंट और वायु सेना के कर्मी शामिल हैं। इस अभियान के दौरान भारत और कजाकिस्तान की सेना आतंकवाद विरोधी अभियानों का अभ्यास करेंगी।

संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद-2024 से दोनों पक्षों को संयुक्त संचालन की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम उपायों को साझा करने का अवसर मिलेगा। भारत और कजाकिस्तान के बीच यह 8वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2024’ है। इससे दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन, सहयोग और सौहार्द विकसित करने में मदद मिलेगी।

संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग भी बढ़ेगा, जिससे दोनों मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में और मजबूती आएगी। संयुक्त अभ्यास के दौरान सामरिक अभ्यासों में आतंकवादी कार्रवाई के खिलाफ संयुक्त जवाबी कार्रवाई, संयुक्त कमान पोस्ट की स्थापना की जाएगी। खुफिया और निगरानी केंद्र की स्थापना, हेलीपैड और लैंडिंग स्थल की सुरक्षा भी इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का हिस्सा है।

कॉम्बैट फ्री फॉल, विशेष हेलीबोर्न ऑपरेशन, घेराव और तलाशी अभियान के अलावा ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम का उपयोग आदि भी इसमें शामिल हैं। सोमवार को सूर्या विदेशी प्रशिक्षण नोड, उत्तराखंड के औली में यह संयुक्त अभ्यास शुरू हुआ। इस युद्धाभ्यास का समापन 13 अक्टूबर को होगा। यह संयुक्त अभ्यास दोनों देशों के बीच वर्ष 2016 से प्रति वर्ष होता आ रहा है। पिछला संयुक्त अभ्यास 30 अक्टूबर से 11 नवंबर 2023 तक कजाकिस्तान के ओटार में आयोजित किया गया था।

औली में भारतीय सशस्त्र बलों के 120 जवान इस संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन, अन्य सैन्य अंगों के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के कर्मी शामिल हैं। वहीं, कजाकिस्तान की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से थल सेना और वायु सेना के जवानों द्वारा किया जाएगा। संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियान में दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।

यह संयुक्त अभ्यास अर्ध-शहरी और पहाड़ी इलाकों में कार्रवाई संचालन पर केंद्रित रहेगा। संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, सामरिक स्तर पर संचालन के लिए अभ्यास और इसमें सुधार तथा सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
IND vs ENG / जडेजा की जुझारू पारी
मनी लॉन्ड्रिंग केस : रॉबर्ट वाड्रा से
हरियाणा और गोवा में नए राज्यपाल नियुक्त,
Supreme Court News / सुप्रीम कोर्ट से SP
रिश्तों में सुधार की उम्मीद, जयशंकर की
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ने छुआ ₹29.6
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1039 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(499 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(484 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(423 Views )
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(419 Views )
भारत और पाकिस्तान युद्धविराम पर सहमत :
(404 Views )