» खेल
पेरिस ओलंपिक: 4 अगस्त को भारत का शेड्यूल, लवलीना, लक्ष्य सेन, हॉकी टीम पर होगी नजर
Go Back | Yugvarta , Aug 04, 2024 12:31 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
पेरिस। पेरिस ओलंपिक 2024 में रविवार यानी 4 अगस्त को भारत के कई खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इस दिन लवलीना बोरगोहेन को बॉक्सिंग में अपना क्वार्टर फाइनल मैच खेलना है। लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मुकाबले में दिखाए देंगे, पुरुष हॉकी टीम को क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ मुकाबला करना है। 4 अगस्त को भारत के पेरिस ओलंपिक शेड्यूल पर एक नजर।


दोपहर 12:30 बजे-

गोल्फ: शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर पुरुषों की इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले के राउंड 4 में हिस्सा लेंगे।

निशानेबाजी: अनिष और विजयवीर सिद्धू 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुषों की क्वालीफिकेशन स्टेज 1 में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

दोपहर 1 बजे, निशानेबाजी: महेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों महिलाओं की स्कीट क्वालिफिकेशन के दूसरे दिन का मैच खेलेंगी।

दोपहर 1:30 बजे, हॉकी: भारतीय पुरुष हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भिड़ेगी।

दोपहर 1:35 बजे, एथलेटिक्स: पारुल चौधरी महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज के राउंड 1 में भाग लेंगी।

दोपहर 2:30 बजे, एथलेटिक्स: जेस्विन अल्ड्रिन पुरुषों की लंबी कूद क्वालीफिकेशन में हिस्सा लेंगे।

बॉक्सिंग, दोपहर 3:02 बजे, महिलाओं का 75 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल मैच होगा जिसमें पदक की उम्मीद लवलीना बोरगोहेन भाग लेंगी।

बैडमिंटन, में दोपहर 3:30 बजे से पुरुष एकल सेमीफाइनलमें लक्ष्य सेन एक और पदक की उम्मीद हैं। दोपहर 3:35 बजे, सेलिंग में पुरुषों की डिंगी आईएलसीए 7 - रेस 7 और 8 में विष्णु सरवनन भाग लेंगे।

निशानेबाजी में शाम 4:30 बजे, पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालीफिकेशन - स्टेज 2 में अनीश और विजयवीर सिद्धू हिस्सा लेंगे।

नौकायन में शाम 6:05 बजे, महिलाओं की डिंगी आईएलसीए 6 - रेस 7 और 8 में नेत्रा कुमारन हिस्सा लेंगी।



निशानेबाजी में शाम 7:00 बजे, महिलाओं की स्कीट फाइनल प्रतियोगिता होगी, जिसमें महेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों हिस्सा लेंगे (यदि वे क्वालीफाई कर पाए)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Varanasi : मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ
Varanasi : मुख्यमंत्री ने वाराणसी में चल
Kushinagar : तथागत की महापरिनिर्वाण धरा को
Uttar Pradesh : किसानों की आमदनी बढ़ाने
उत्तराखंड : सीएम धामी से निवेशकों के
उत्तराखंड : अन्य जनपदों में भी होगा
 
 
Most Visited
प्रो. के.जी. सुरेश को मिली इंडिया हैबिटेट
(269 Views )
‘Justice Served’ : India Launches ‘Operation Sindoor’,
(265 Views )
Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर पर MEA
(225 Views )
पाकिस्तानी हमला नाकाम, भारत ने पहली बार
(209 Views )
हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं
(182 Views )
दिल्ली की NCERT किताब से हटाया गया
(172 Views )