» क्राइम
Maharashtra News / पुणे से 2 इनामी आतंकी गिरफ्तार, एक हो गया फरार
Go Back | Yugvarta , Jul 19, 2023 08:23 PM
0 Comments


0 times    0 times   

Mumbai : 
Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने है। यहां 2 इनामी आतंकी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। लेकिन इस बीच एक आतंकी फरार होने में कामयाब हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। दोनों गिरफ्तार आतंकियों के नाम इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी है। पुणे पुलिस सूत्रों के मुताबिक, NIA के मध्यप्रदेश के एक आतंकी केस में दोनों आरोपी वांटेड हैं। दोनों के ऊपर 5-5 लाख का इनाम था।
ATS और NIA को दी गई सूचना
इस दौरान एक संदिग्ध आतंकी भागने में कामयाब रहा है। दरअसल 18 जुलाई की मध्यरात्रि को पौने 3 बजे पुणे पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने पेट्रोलिंग के दरमयान बाइक चोरी करते 3 लोगों को पकड़ा था और शुरुआती पूछताछ में शक होने पर आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके घर तलाशी के लिए ले गए थे तो एक लाइव राउंड 4 मोबाइल लैपटॉप बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में ATS और NIA को भी सूचित किया है। फिलहाल कोथरुड पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जम्मू कश्मीर में मंगलवार को मारे गए थे 4 आतंकी
इससे पहले मंगलवार को जम्मू कश्मीर में भी आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई थी। आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर में 4 आतंकी मारे गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, ये आतंकी पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के लिए भेजे गए थे और कश्मीर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया था। आतंकियों पर ड्रोन के जरिए नाइट सर्विलांस से नजर रखी गई थी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
Virat Kohli News / विराट कोहली T20
US-Yemen Airstrikes / राष्ट्रपति ट्रंप 2.0 का
कृति खरबंदा ने पुलकित सम्राट के साथ
Enhance campus culture with focus on continuous
अयोध्या: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की रविवार
8 साल बेमिसाल : गांव-गांव आंगनबाड़ी केंद्र
 
 
Most Visited
टूटते-झड़ते बालों के लिए घर पर ही
(3429 Views )
UP Board Result 2024: 10वीं और 12वीं
(1082 Views )
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (मॉडल हाउस) में
(1039 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(924 Views )
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(899 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(841 Views )