» खेल
LSG vs MI: लखनऊ के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, जानें टीमों की प्लेइंग-11
Go Back | Yugvarta , May 24, 2023 09:44 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Chennai : 
IPL 2023: Eliminator, LSG vs MI Match: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। 24 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में क्रुणाल पांड्या की टीम का सामना रोहित शर्मा की मुंबई से होगा। दोनों टीमों ने प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है, ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। लखनऊ के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

आज लखनऊ और मुंबई में किसी एक का सफर होगा खत्म लखनऊ बनाम मुंबई के मैच में जो भी टीम हारेगी, उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि विजेता टीम को क्वालीफायर-2 में खेलने का मौका मिलेगा। मुंबई पिछले सीजन में अंतिम स्थान पर रही थी। इस सीजन में टीम ने वापसी करते हुए दसवीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई है।

मुंबई के खिलाफ लखनऊ गेंदबाजी विभाग में कर सकती है बदलाव बल्लेबाजों से भरी मुंबई के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को अपना गेंदबाजी पर अधिक ध्यान देना होगा, क्योंकि नवीन उल हक ने पिछले दो मैचों में काफी रन लुटाए हैं। एलएसजी उनकी जगह अवेश खान को वापस ला सकती है। करण शर्मा की जगह काइल मेयर्स भी वापसी कर सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आखिरी मैच में ऋतिक शौकीन की जगह कुमार कार्तिकेय आए। एलिमिनेटर के लिए फ्रेंचाइजी उसी टीम के साथ बनी रह सकती है।
लखनऊ बनाम मुंबई हेड-टू-हेड रिकॉर्ड लखनऊ ने पिछले मुकाबले में मुंबई को अपने घर में पांच रन से हराया था। दोनों टीमों के बीच अब तक तीन बार आमना-सामना हो चुका है। लखनऊ सुपरजायंट्स तीनों मौकों पर जीतने में कामयाब रही है। हालांकि, आज की पिच दोनों ही टीमों के लिए एक अलग मैदान है, ऐसे में यहां कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्ताम), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, आवेश खान, नवीन-उल-हक।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वाड क्रुणाल पांड्या (कप्तान) काइल मेयर्स, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, दीपक हुड्डा, मनन वोहरा, मार्क वुड, आवेश खान, रोमारियो शेफर्ड, अर्पित गुलेरिया, सूर्यवंश शेडगे, स्वप्निल सिंह, करुण नायर, डेनियल सैम्स, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, करण शर्मा, अमित मिश्रा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, प्रेरक मांकड़।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(263 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )