» राज्य » बिहार
मदनी की बजरंग दल बैन की मांग पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
Go Back | Yugvarta , May 22, 2023 08:50 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Patna : 
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है। दरअसल गिरिराज सिंह ने कर्नाटक में 20 मई को सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंची पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बेंगलुरु में टीपू सुल्तान की मजार पर फातिहा पढ़ने पर कहा कि जो भारत को लूटने आया, उसकी मजार पर मुफ्ती फातिहा पढ़ रही हैं। वो आतंक को पनाह देने का काम कर रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर में आतंक फैलाया और अब एक दूसरे आक्रांता की मजार पर प्रार्थना करने पहुंची। उन्हें जो करना है करें लेकिन सच यही है कि टीपू सुल्तान ने अंग्रेजो के खिलाफ नहीं लड़ा बल्कि उसने भारत को लूटने का काम किया। गिरिराज ने आगे कहा कि टीपू सुल्तान, अंग्रेज सभी लुटेरे थे और महबूबा मुफ्ती भी आतंकवादियों को संरक्षण देने का काम करती हैं।

नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसके साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने पीएम पद की दावेदारी को लेकर कहा कि मैं कई बार कह चुका हूं नीतीश कुमार काफी व्याकुलता के साथ पूरे देश का भ्रमण कर रहे हैं।
विपक्षी एकता पर क्या कहा गिरिराज सिंह ने
विपक्षी एकता के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई विपक्षी एकता नहीं है। नीतीश खुद को प्राइम मिनिस्टर के दावेदार मानते हैं। लेकिन ये पहले बिहार को संभाले या मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें। एक कहावत है कि अपना ब्याह नही सूरदास के बरतूहारी करने चले हैं।मदनी पर भी हमला किया
इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बजरंग दल के बैन वाली मांग पर कहा कि यह 70 साल पहले देश का दुर्भाग्य था कि हमारे पूर्वजों ने गलती की और बंटवारे के वक्त सभी मुसलमान पाकिस्तान नहीं गए। नहीं तो मदनी बजरंग दल पर बैन की बात नहीं करते।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(262 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )