» प्रमुख समाचार
राजीव गांधी की पुण्यतिथि , भावुक हुए राहुल गांधी
Go Back | Yugvarta , May 21, 2023 08:33 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को आज 32 साल पूरे हो गए। तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमलावर ने बम धमाका कर उनकी जान ले ली थी।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 32वीं पुण्यतिथि है। आज के ही दिन एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की जान चली गई थी। इस मौके पर अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया है। राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पापा, आप मेरे साथ ही हैं, एक प्रेरणा के रूप

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “पापा, आप मेरे साथ ही हैं, एक प्रेरणा के रूप में, यादों में सदा।”

में, यादों में सदा।”

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को आज 32 साल पूरे हो गए। तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमलावर ने बम धमाका कर उनकी जान ले ली थी। यह हमला तब हुआ जब राजीव गांधी वहां एक चुनावी रैली को संबोधित करने गए थे। 21 मई 1991 को रात तकरीबन 10 बजकर 15 मिनट पर राजीव गांधी रैली स्थल पर पहुंचे। वे कार की अगली सीट पर बैठे थे और उन्होंने उतरते ही सबका अभिवादन किया।

राजीव गांधी जैसे ही मंच की ओर बढ़े एक महिला आत्मघाती हमलावर धनु ने उन्हें माला पहनानी चाही। लेकिन सब इंस्पेक्टर अनुसुइया ने उसे रोक दिया। हालांकि राजीव गांधी के कहने पर उसे माला पहनाने के लिए आने दिया गया। धनु ने राजीव गांधी को माला पहनाई और जैसे ही वो उनके पैर छूने के लिए नीचे झुकी, उसने अपने कमर से बंधे बम का बटन दबा दिया। एक जोरदार धमाका हुआ और फिर सबकुछ सुन्न हो गया। इस धमाके ने राजीव गांधी की जान ले ली।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )