» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
त्रिग्रही योग:जानिए किन राशि के जातकों को होगा लाभ
Go Back | Yugvarta , Mar 07, 2023 08:31 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Dharamshala : 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन कर शुभ योग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और धरती पर देखने को मिल रहा है। बुध ग्रह 27 फरवरी से कुंभ राशि में हैं। सूर्य और शनि पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान थे। ऐसे में बुध के कुंभ राशि में आने से तीन ग्रहों की युति बनने से त्रिग्रही योग बना है। कुंभ राशि में 30 साल बाद त्रिग्रही योग बना है। जिसका असर सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए त्रिग्रही योग शुभ और फलदायी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां...

वृष राशि
त्रिग्रही योग बनने से वृष राशि वालों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म के आधार पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कार्य-व्यवसाय में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें इस अवधि में नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। उन्हें बस कोशिश करते रहना है। साथ ही नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति के भी योग हैं। आपको जूनियर और सीनियर का सहयोग भी मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय अच्छा मुनाफा हो सकता है। आय में वृद्धि के योग हैं।

मकर राशि
त्रिग्रही योग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह योग आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। जिन लोगों के साथ आप बातचीत करेंगे वे आपकी ओर आकर्षित होंगे। इसका मतलब है कि आपको अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स में मजबूती देखने को मिलेगी। व्यापारी वर्ग को उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग आर्थिक रूप से अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से 11वें भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए साधन भी बन सकते हैं। इस अवधि में आपके वेतन में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )