» फैशन गैलरी
होली के लिए पुरुष चुन सकते हैं ये 5 आउटफिट, दिखेंगे आकर्षक और स्टाइलिश
Go Back | Yugvarta , Mar 07, 2023 08:07 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  भारत में इस बार होली 8 मार्च को बड़ी ही धूमाधाम से मनाई जाएगी। इस त्योहार पर रंगों से खेलने का मजा ही अलग होता है।
इस दौरान कुछ पुरुष पुराने या खराब कपड़े पहन लेते हैं, जिससे उनका लुक अच्छा नहीं लगता।
इसकी बजाय पुरुषों को कुछ कूल और फैशनेबल आउटफिट्स चुनने चाहिए, जिससे वह होली पार्टी में आकर्षक दिख सकें।
आइए आज आपको 5 स्टाइलिश होली आउटफिट आइडिया बताते हैं।
सफेद कुर्ता पजामा
सफेद कुर्ता पजामा सेट होली की पार्टी के लिए सबसे बेहतरीन आउटफिट्स में से एक है।
यह आपको आकर्षक लुक देगा और इस सफेद रंग के आउटफिट में होली के रंग

सफेद कुर्ता पजामा सेट होली की पार्टी के लिए सबसे बेहतरीन आउटफिट्स में से एक है।
यह आपको आकर्षक लुक देगा और इस सफेद रंग के आउटफिट में होली के रंग भी खूब उभरकर आएंगे

भी खूब उभरकर आएंगे।
यह आउटफिट बेहद स्टाइलिश और आरामदायक है। इसे आप दिन की होली पार्टी और शाम को दोस्तों से मिलने के समय भी पहन सकते हैं।
सफेद रंग के कुर्ता पजामा सेट के साथ स्लीक लोफर्स पेयर करें। इसके साथ सनग्लासेस पहनकर लुक पूरा करें।
जींस के साथ शॉर्ट कुर्ता
होली पार्टी के मौके पर आप नीले रंग की जींस के साथ शॉर्ट कुर्ता भी पहन सकते हैं। इससे आपको एक स्मार्ट, डिसेंट और स्टाइलिश लुक मिलेगा।
इसके लिए आप अपनी पसंद के अनुसार सादा कुर्ता या प्रिंटेड कुर्ता का चयन करें और इसे नीले रंग की जींस के साथ पेयर करें।
इसके अलावा लुक को पूरा करने के लिए कोल्हापुरी चप्पल जरूर पहनें।
प्रिंटेड टी-शर्ट और ट्राउजर
पुरुष होली पार्टी के लिए प्रिंटेड टी-शर्ट और ट्राउजर को भी चुन सकते हैं। यह बेहद आरामदायक और कैजुअल लुक है।
इसके लिए आप चाहें तो सफेद टी-शर्ट पर अपनी पसंद का प्रिंट करवा सकते हैं या फिर बाजार में मौजूद प्रिंटेड टी-शर्ट भी खरीद सकते हैं। यह आपको परफेक्ट होली वाइब्स देगा।
अपने लुक को पूरा करने के लिए इस आउटफिट के साथ स्नीकर्स जरूर पहनें।
सफेद रंग की शर्ट के साथ सफेद शॉर्ट्स
होली की पार्टी के लिए सफेद रंग की शर्ट के साथ सफेद शॉर्ट्स आपके लुक में चार चंद लगा देंगे। होली में आकर्षक दिखने के लिए पुरुषों के लिए यह एक बेहतरीन और आरामदायक आउटफिट है।
इसके लिए आप सफेद रंग की सूती शर्ट के साथ सफेद रंग की घुटनों तक की शॉर्ट्स पहनें। इसके साथ सफेद मोजे और स्नीकर्स पेयर करें।
लुक को पूरा करने के लिए सनग्लासेस जरूर पहनें।
धोती और कुर्ता सेट
यदि आपके घर में होली की पूजा है तो इस दिन कुर्ता के साथ पारंपरिक और शाही धोती पहनें।
इसके लिए आप पेस्टल रंग या काली रंग की धोती चुनें और इसे समान रंग के कुर्ते के साथ पेयर करें। अपने लुक को अधिक आकर्षक बनाने के लिए इस आउटफिट के साथ एम्ब्रॉएडर्ड जैकेट जरूर पहनें।
इसके साथ घड़ी और मैचिंग नागरे पहनकर अपने लुक को पूरा करें।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT






Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
विकास की नई राह: चकरगांव–कल्याणखाल मोटर मार्ग
महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, एंटी रोमियो
Tribes Gain Rights, Recognition, and Respect: UP
खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
जनपद स्तर पर हो पीसीपीएनडीटी की निरंतर
देहरादून देश के सबसे असुरक्षित शहरों में
 
 
Most Visited
Rice water & Methi Dana Toner for
(1482 Views )
Shubhanshu Shukla Returns to Earth: A Proud
(632 Views )
उत्तराखंड : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7
(606 Views )
मुकुल देव आखिरी बार इस फिल्म में
(605 Views )
Salakaar Review: A Rushed Tribute to Ajit
(549 Views )
उत्तराखंड में 3 घंटे का येलो अलर्ट,
(537 Views )