» केंद्र सरकार
भारत की जबरदस्त विदेश नीति, श्रीलंका से सकुशल लौटे 6 मछुआरे
Go Back | Yugvarta , Mar 01, 2023 06:46 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों द्वारा 23 फरवरी को भारतीय मछुआरों पर हमला किया गया और पकड़ लिया साथ ही भारतीय मछुआरों के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलते ही विदेश मंत्रालय हरकत में आ गया और उनको सकुशल वापस लाया गया। गौरतलब है कि तमिलनाडु के थारंगमबाड़ी और मयिलादुथुराई जिले के छह मछुआरे 21 फरवरी को थारंगमबाड़ी मछली पकड़ने की बस्ती से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। लेकिन जैसा कि वे पारंपरिक समुद्री जल में मछली पकड़ने में लगे हुए थे, 23 फरवरी को सुबह 4:30 बजे श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों द्वारा उन पर हमला किया गया। हमले में घायल पांच मछुआरों को इलाज के लिए थारंगमबाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मत्स्य राज्यमंत्री एलo मुरुगन ने सोमवार को कहा कि वह पिछले सप्ताह श्रीलंका गए थे और 23 फरवरी को श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों द्वारा हमला किए गए भारतीय मछुआरों से संबंधित बातचीत की थी।
श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ भारतीय मछुआरों पर हाल के हमलों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका सरकार से मामले की जांच करने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया है कि मछुआरों के खिलाफ किसी भी रूप में बल और हिंसा का उपयोग नहीं किया जाए।
श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि मछुआरों के मुद्दे मानवीय हैं और उनकी आजीविका से संबंधित हैं। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया कि उच्चायोग ने श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ भारतीय मछुआरों पर हाल के हमलों को मजबूती से उठाया है। श्रीलंका सरकार से मामले की जांच करने और यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है कि किसी भी तरह के बल और हिंसा का उपयोग नहीं किया जाए।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )