» मनोरंजन
शाहरुख की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई 'आग', 5 दिन में 550 करोड़ के पार कमाई!
Go Back | Yugvarta , Jan 30, 2023 08:37 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Mumbai : 
Pathaan Worldwide Box Office Day 5: पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। जिधर देखो उधर सिर्फ पठान का ही परचम लहरा रहा है। शाहरुख की फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड्स सेट कर रही है। 4 साल बाद आई किंग खान की कमबैक फिल्म से सिनेमाघरों की रौनक लौट आई है। पठान के लिए जिस तरह लोगों की दीवानगी देखने को मिल रही है वो वाकई में अद्भुत है।

पठान की धुआंधार कमाई
पठान ने धुआंधार ओपनिंग करके कई बड़े रिकॉर्ड्स पहले ही ब्रेक कर दिए हैं। इतिहास के पन्नों में पठान हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म के तौर पर अपना नाम दर्ज करा चुकी है। पठान को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। लेकिन लोगों की दीवानगी अभी भी आसमान छू रही है।

इस बार वीकेंड भी पठान के नाम रहा। शाहरुख खान की फिल्म ने वीकेंड पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। पठान के 5वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, शुरुआती रुझानों के अनुसार, पठान ने रविवार 29 जनवरी को करीब 70 करोड़ के आसपास की कमाई करके फिर से इतिहास रचा है।




5 दिन में 550 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी पठान
रविवार की छुट्टी का भी पठान को भरपूर फायदा मिला है। दुनियाभर में पठान की गूंज है। रमेश बाला के मुताबिक, पठान का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 5वें दिन 550 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू सकता है। महज 5 दिन में 550 करोड़ की कमाई करना अपने आप में बहुत बड़ी कामयाबी है।

बॉक्स ऑफिस के नंबर्स ने साबित कर दिया है कि शाहरुख खान ही बॉलीवुड के रियल बादशाह हैं। लंबे समय से बॉलीवुड बड़े हिट को तरस रहा था, ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। फिल्मों को दर्शक ही नहीं मिल रहे थे। ऐसे में शाहरुख की पठान ने सिनेमा जगत को जीवनदान दे दिया है।

पठान के लिए लोगों का क्रेज इस हद तक बढ़ गया है कि लोग थियेटर्स के अंदर खुशी से पटाखे जलाने पर मजबूर हो गए। सीट्स पर खड़े होकर नाचने से कई सिनेमाघरों की कुर्सियां तक टूट गई हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
प्रधानमंत्री ने दिया हैं विकास, सुरक्षा और
UP के 08 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों
चारधाम यात्रा के लिए जारी हुई SOP,
Lok Sabha Election / EVM को लेकर
Metro In Dino Postponed: अनुराग बसु की
Lok Sabha Election / गुजरात की गांधी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(464 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(446 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(401 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(366 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(357 Views )