» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
Paush Purnima 2023: पौष पूर्णिमा की रात करें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन की वर्षा
Go Back | Yugvarta , Jan 05, 2023 02:00 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Desk :  साल की पहली पूर्णिमा 6 जनवरी को पड़ रही है। पौष मास में पड़ने के कारण इसे पौष पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान के साथ दान पुण्य करने शुभ फलों के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है। पौष पूर्णिमा के दिन चंद्र देव के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ कुछ खास उपाय अपना सकते हैं। इन उपायों को करने से सुख-समृद्धि, धन-वैभव की प्राप्ति होती है।

पौष पूर्णिमा 2023 तिथि
पूर्णिमा तिथि आरंभ- 6 जनवरी 2023, शुक्रवार, रात्रि 2 बजकर 16 मिनट से

पूर्णिमा तिथि

Paush Purnima 2023 हिंदू धर्म में पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान दान के साथ सत्यनारायण कथा सुनना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय कर सकते हैं।

समाप्त- 7 जनवरी 2023, शनिवार प्रातः 4 बजकर 37 मिनट पर

पौष पूर्णिमा की रात करें ये उपाय
करें ये पाठ

पौष पूर्णिमा की रात को मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने के साथ श्री सूक्त का पाठ, कनकधारा स्त्रोत और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से कुंडली में धन योग बनेगा।

लगाएं खीर का भोग

साल की पहली पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ भोग में चावल की खीर खिलाएं। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण कर लें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

जल्द शादी के लिए

अगर किसी न किसी कारण शादी में अड़चन आ रही है, तो पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को हरसिंगार के फूल अर्पित करेँ। ऐसा करने से जल्द की शादी हो जाएगी।

धन लाभ के लिए

मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए पौष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को 11 पीले रंग की कौड़ियां अर्पित करें। इसके बाद इन्हें लाल या फिर पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख लें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए

अगर पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात पर अनबन होती रहती है, तो पौष पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होगी और भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(262 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )