» विदेश
24 नवंबर से होगी भारत और खाड़ी सहयोग परिषद की मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत
Go Back | Yugvarta , Nov 18, 2022 06:45 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  भारत और खाड़ी सहयोग परिषद दोनों क्षेत्रों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मुक्त व्यापार समझौते पर 24 नवंबर को वार्ता की शुरुआत कर सकते हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत अगले सप्ताह एक क्षेत्र के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, कनाडा और इजराइल सहित देशों के साथ बातचीत चल रही है। गौरतलब है कि भारत ने इस साल मई में संयुक्त अरब अमीरात के साथ मुक्त व्यापार समझौता पहले ही लागू कर दिया है।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जीसीसी को भारत से किया जाने वाला निर्यात 2021-22 में 58.26 फीसदी बढ़कर करीब 44 अरब डॉलर हो गया। 2020-21 में यह 27.8 अरब डॉलर ही था

अनुसार जीसीसी को भारत से किया जाने वाला निर्यात 2021-22 में 58.26 फीसदी बढ़कर करीब 44 अरब डॉलर हो गया। 2020-21 में यह 27.8 अरब डॉलर ही था।

जीसीसी खाड़ी क्षेत्र के छह देशों - सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन का एक संघ है। एक मुक्त व्यापार समझौते में दो देश या क्षेत्र या तो उनके बीच व्यापार की जाने वाली अधिकतम वस्तुओं पर सीमा शुल्क को काफी कम कर देते हैं या समाप्त कर देते हैं। इसके अलावा वे व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मानदंडों को भी आसान बनाते हैं।
गोयल ने कहा कि दुनिया भारत में अपार संभावनाएं देखती है और यही कारण है कि भारत के साथ जुड़ाव बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 2047 तक 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को छू सकती है और अगर चीजें थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करती हैं, तो यह 49 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को छू सकती है।
भारत सऊदी अरब और कतर जैसे खाड़ी देशों से मुख्य रूप से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस का आयात करता है। वहीं मोती, बहुमूल्य रत्न, धातु, लोहा और इस्पात, रसायन आदि का भारत इन देशों को निर्यात करता है। भारत के कुल निर्यात में इन छह देशों की हिस्सेदारी 2021-22 में बढ़कर 10.4 फीसदी हो गई जो 2020-21 में 9.51 फीसदी थी। इसी प्रकार आयात भी 85.8 फीसदी बढ़कर 110.73 अरब डॉलर हो गया जो 2020-21 में 59.6 अरब डॉलर था।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(262 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )