» विदेश
भारत-आसियान शिखर सम्मेलन: उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री कंबोडिया पहुंचे
Go Back | Yugvarta , Nov 12, 2022 08:21 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, विदेश मंत्री एस० जयशंकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह पहुंचे। गौरतलब है कि कंबोडिया दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर इन शिखर सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है।
भारत- आसियान शिखर सम्मेलन में दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी की स्थिति तथा व्यापार, निवेश एवं संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा किए जाने की संभावना है। उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री 13 नवंबर को 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें आसियान के 10 सदस्य देश ब्रूनेई दारुसलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमा, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपीन और वियतनाम शामिल हैं। इसके अलावा इसमें आठ संवाद साझेदार भारत, चीन, जापान, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और रूस शामिल हैं।
इस साल आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है और इसे आसियान-भारत मैत्री वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। इस सम्मेलन में नेतागण क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हितों तथा समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद और परमाणु अप्रसार सहित विभिन्न चिंताओं पर चर्चा करेंगे।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19
उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का
प्रभास की इस पिक्चर में अक्षय के
PBKS vs MI / पंजाब ने मुंबई
Delhi Liquor Scam / केजरीवाल को मिलेगा
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(463 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(400 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(364 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(356 Views )