» विदेश
ब्राजील में दी गई महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
Go Back | Yugvarta , Nov 11, 2022 01:37 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image लखनऊ : 
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन सात-आठ नवंबर को ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर रहे। राज्य मंत्री आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर ब्राजील पहुंचे। विदेश राज्‍य मंत्री वीo मुरलीधरन ने ब्राजील के ब्रासीलिया में सिटी पार्क में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। ब्राजील में पिछले सप्‍ताह राष्‍ट्रपति चुनाव के बाद यह उनका पहला उच्‍च स्‍तरीय दौरा था।
ब्रासीलिया में सिटी पार्क में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने ट्वीट किया स्थानीय समुदायों के बीच गांधीवादी मूल्यों और दर्शन के प्रभाव के बारे में जानकर खुशी हुई।
अपने दौरे के क्रम में उन्होंने मंगलवार को ब्राजीलियाई कांग्रेस को संबोधित भी किया। विदेश राज्य मंत्री वीo मुरलीधरन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के जश्न में ब्राजीलियाई कांग्रेस को संबोधित करने का सौभाग्य मिला। सत्र के आयोजन का इशारा लोकतंत्र पर केंद्रित हमारी मजबूत साझेदारी, साझा मूल्यों और आदर्शों को दर्शाता है।
भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ब्राजील की संसद में आयोजित सत्र में शामिल होने के साथ ही ब्राजील की संसद के उच्च एवं निचले सदन के सदस्यों, राजनयिकों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों एवं ब्राजील की सरकार के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। साथ ही कहा कि ब्राजील के मित्र के रूप में हमें आपकी सफलता और पिछले 200 वर्षों की उपलब्धियों पर गर्व है। ब्राजील वैश्विक समुदाय का एक महत्वपूर्ण सदस्य है जो वैश्विक दक्षिण के नेता के रूप में अपनी सही भूमिका निभा रहा है।
(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तुष्टीकरण' की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )