» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
Mulayam Singh Yadav Funeral: राजकीय सम्मान के साथ आज मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार, पार्थिव देह लाई गई पंडाल
Go Back | Yugvarta , Oct 11, 2022 11:19 AM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  धरतीपुत्र तथा नेताजी के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार यानी आज दोपहर तीन बजे किया जाएगा। मेदांता गुरुग्राम में सोमवार सुबह अंतिम सांस लेने वाले मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह को इटावा में सैफई में मेला मेले ग्राउंड रखा गया है। जहां पर लोग उनका अंतिम दर्शन कर रहे हैं। आज वहां पर देश के अनेक बड़े राजनीतिक, कई राज्यों के मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनका अंतिम दर्शन करेंगे।

सैफई में आज मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार से पहले उनके दर्शन के

Last Journey of Mulayam Singh Yadav इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव की कोठी में उनके अंतिम संस्कार की तैयारी के प्रारंभ में नेताजी के बड़े पुत्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके मुंह में गंगा जल डाला।

लिए लोग को उमड़ रहे हैं। परिवार के सभी लोगों ने नम आंखों से नेताजी को विदाई दी। मेला ग्राउंड में उनके दर्शन के लिए दिग्गजों और समर्थको का जमावड़ा है। सैफई में आज दोपहर तीन बजे नेताजी के अंतिम संस्कार को लेकर सैफई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

गगनभेदी नारों के बीच मुलायम की पार्थिव देह लाई गई पंडाल

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह को उनके आवास से रथ पर सैफई महोत्सव पंडाल ले जाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों ने 'जब तक सूरज चांद रहेगा नेताजी का नाम रहेगा' के नारे लगाए। भारी भीड़ के बीच गगनभेदी नारों के बीच रथ यात्रा सैफई पंडाल पहुंची। यहां पर महोत्सव मंच पर उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है। अंतिम दर्शन के लिए लोग यहां पर आएंगे और अपने नेता के दर्शन करके आगे बढ़ते जाएंगे। रथ पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी साथ में थे।

दोबारा सैफई पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम को मुलायम सिंह यादव की पार्थिव देह पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से पुष्पांजलि की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिर सैफई जाएंगे। वह आज नेताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ आज सैफई में नेताजी के अंतिम दर्शन करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले भी सोमवार को सैफई में नेताजी के पैतृक आवास पहुंचकर नम आंखों से उन्हें श्रद्धाजंलि दी थी। नेताजी का आज सैफई के मेला ग्राउंड में दोपहर 3 बजे से अंतिम संस्कार होगा। मेला ग्राउंड के पास ही उनकी समाधि का भी निर्माण होगा। अंतिम संस्कार के दौरान देश के कई दिग्गजों के आने के कारण सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अखिलेश यादव ने पिलाया गंगा जल

इटावा के सैफई में मुलायम सिंह यादव की कोठी में उनके अंतिम संस्कार की तैयारी के प्रारंभ में नेताजी के बड़े पुत्र अखिलेश यादव ने उनके मुंह में गंगा जल डाला। नेताजी के अंतिम यात्रा पर निकलने से पहले अखिलेश यादव ने उनको अपने हाथ से गंगा जल पिलाया।

काफी भावुक हो गए ओम प्रकाश राजभर व इंद्रजीत सरोज

मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए इटावा के सैफई पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर काफी भावुक हो गए। उन्होंने नेताजी को अपना संरक्षक भी बताया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने भी नेताजी को सच्चा समाजवादी बताया।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
"कांग्रेस का मंत्र है - कांग्रेस की
देहरादून: राष्ट्रपति मुर्मु ने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय
श्रीलंका में रामायण से जुड़े स्थलों को
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(372 Views )