» विदेश
मस्कट का प्राचीन कृष्ण मंदिर: भारत- ओमान के बीच गहरे संबंधों का एक सच्चा प्रमाण
Go Back | Yugvarta , Oct 05, 2022 10:51 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow : 
भारत के विदेश राज्य मंत्री वी० मुरलीधरन ओमान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान विदेश राज्य मंत्री ने ओमान में पहली महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। सूचना का आदान-प्रदान सुगम हो इसके लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किये। पहले दिन पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और और कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ मुलाकात की। इन तमाम कार्यक्रमों का उद्देश्य ओमान और भारत के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को और गहरा करना है।
विदेश राज्य मंत्री वीo मुरलीधरन ने मस्कट में एक श्रमिक शिविर का भी दौरा किया और श्रमिकों के साथ बातचीत की साथ ही उनके कल्याण के बारे में जानकारी ली। उसके बाद उन्हें आश्वासन दिया कि विदेशों में काम कर रहे भारतीय कामगारों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार की प्राथमिकता है।

सुंदर और प्राचीन कृष्ण मंदिर का दौरा किया:
मस्कट में कृष्ण मंदिर के दौरे की जानकारी देते हुए भारत के विदेश राज्य मंत्री वी० मुरलीधरन ने ट्वीट किया कि मस्कट में सुंदर और प्राचीन कृष्ण मंदिर का दौरा किया जो भारत और ओमान के लोगों के बीच गहरे संबंधों का एक सच्चा प्रमाण है। साथ ही भारतीय और ओमानी लोगों के बीच स्थायी मित्रता के लिए प्रार्थना भी की।
भारत के विदेश राज्य मंत्री वीo मुरलीधरन ने ओमान के राजनयिक मामलों के अवर सचिव से मुलाकात करने के बाद ट्वीट किया और का कि आपसी हित के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर राजनयिक मामलों के अवर सचिव, महामहिम शेख खलीफा अलहर्थी के साथ एक उपयोगी बातचीत की।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन करने के बाद
उत्तराखंड के अलावा इन बड़े राज्यों में
अभिनेता सिद्धार्थ के साथ विवाह बंधन में
प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का
प्रबुद्ध सम्मेलन में CM योगी बोले
लोकसभा चुनाव 2024 :'अबकी बार 400 पार'
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(430 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(419 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(322 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(262 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(236 Views )