» ज्योतिष/धर्म/वास्तु
Navratri 2022: नवरात्र में राशिनुसार मां दुर्गा को चढ़ाएं इस रंग के फूल, ग्रह दोष के साथ आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
Go Back | Yugvarta , Sep 28, 2022 02:44 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Desk :  शारदीय नवरात्र के पावन पव की शुरुआत हो चुकी है। इस साल शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर को नवमी तिथि के साथ समाप्त होंगे। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्र के दिनों में कुछ उपाय करने के साथ-साथ मां दुर्गा को राशि के अनुसार, फूल अर्पित कर सकते हैं। इससे भी मां दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त होगी और धन लाभ के साथ हर क्षेत्र में सफल होंगे।

राशि के अनुसार मां दुर्गा को ये फूल करें अर्पित
मेष राशि

मेष राशि की स्वामी मंगल ग्रह

Shardiya Navratri 2022 शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि देवी मां की पूजा करने से हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। जानिए मां की कृपा पाने के लिए राशि के अनुसार किस रंग के फूल चढ़ाएं।

है। इसलिए इस राशि के जातक मां दुर्गा को लाल रंग का गुड़हल अर्पित करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मां दुर्गा की कृपा से हर काम पूरे होंगे।

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र को सफेद रंग पसंद है। इसलिए इस रंग के जातक मां दुर्गा की असीम कृपा पाने के लिए हरसिंगार, कनेर आदि फूल अर्पित कर सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के जातक मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ाएं। इसके साथ ही लाल रंग की चुनरी और हरे रंग की साड़ी चढ़ाना शुभ।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा है। इसलिए इस राशि के जातक मां दुर्गा को सफेद रंग के फूल मां को चढ़ा सकते हैं। आप चाहे तो गुलाब, गुलहड़, कनेर जैसे फूल चढ़ा सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव है इसलिए इस राशि के जातक नारंगी रंग के फूल मां दुर्गा को चढ़ा सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के जातक मां दुर्गा के चरणों में लाल रंग के फूल चढ़ाएं। इससे लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि का संबंध बुध ग्रह से हैं। इसलिए इस राशि के जातक मां अंबे को पीले या फिर हरे रंग के फूल अर्पित करें।

तुला राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के जातक मां दुर्गा को सफेद रंग का फूल चढ़ा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह है और इस ग्रह को लाल रंग अतिप्रिय है। इसलिए इस राशि के जातक लाल रंग के फूल मातारानी को चढ़ाएं।

धनु राशि

इस राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति है। इसलिए इस राशि के जातक मां दुर्गा को पीले रंग के फूल चढ़ाएं, तो काफी शुभ होगा।

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव है और शनिदेव को नीला रंग अतिप्रिय है। इसलिए इस राशि के जातक मां दुर्गा को नीले रंग के फूल चढ़ाएं।

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव है। इसलिए इस राशि के जातक मां भगवती को नीले रंग के फूल चढ़ाएं।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति देव है। इसलिए इस राशि के जातक मां दुर्गा को पीले रंग का फूल चढ़ाएं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19
उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का
प्रभास की इस पिक्चर में अक्षय के
PBKS vs MI / पंजाब ने मुंबई
Delhi Liquor Scam / केजरीवाल को मिलेगा
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(463 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(400 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(365 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(356 Views )