» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
UP News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर सरकार का फोकस, इको-फ्रेंडली विकल्प बनाने वाले उद्यमी व स्टार्ट-अप होंगे प्रोत्साहित
Go Back | Yugvarta , Sep 07, 2022 01:11 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  Single Use Plastic Ban In UP प्रदेश सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के बाद इसके विकल्पों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ऐसे उद्यमियों व स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने जा रहा है जो इको-फ्रेंडली विकल्पों को तैयार कर रहे हैं।

प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बाद इको-फ्रेंडली विकल्प पर सरकार का ध्‍यान
सरकार ऐसे उद्यमियों को उत्पादन के आधार पर प्रोत्साहन राशि देने, उत्पादन लागत घटाने व बाजार में उत्पाद की मांग बढ़ाने के प्रयास करेगी। पर्यावरण विभाग उद्यमियों को उत्पादन के लिए कागजी कार्रवाई पूरा करने में आ

यूपी की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगने के बाद इसके व‍िकल्‍पों पर जोर दे रही है। सरकार इको-फ्रेंडली विकल्प तैयार करने वाले उद्यमी व स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करेगी। उत्पादन के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

रही तरह-तरह की बाधाओं को भी दूर करने के लिए अलग-अलग विभागों से समन्वय करेगा।
प्रदेश में एक जुलाई 2022 से 100 माइक्रान से कम सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है। प्रतिबंध के बावजूद नगरीय निकाय क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल हो रहा है। नगर विकास विभाग ने सभी नगरीय निकायों में इस पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया है।
वहीं, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। पर्यावरण निदेशालय ने इससे जुड़े उद्यमियों, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा अन्य विशेषज्ञों की बैठक बुलाई गई।
इसमें उद्यमियों को इको-फ्रेंडली विकल्पों का उत्पादन करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया गया। विभागीय सचिव आशीष तिवारी ने बताया कि सबसे ज्यादा जोर पालीथिन कैरीबैग के विकल्प पर है। इसकी उत्पादन लागत किस तरह कम की जाए, इस पर फोकस किया जा रहा है।
वर्तमान में करीब 50 पैसे का पालीथिन कैरीबैग पड़ता है जबकि इको-फ्रेंडली कैरीबैग 1.40 रुपये का है। उन्होंने बताया कि बाजार में मांग बढ़ने पर उत्पादन अधिक होगा तो कीमत कम हो जाएगी। कई दूसरे विभागों को भी जोड़ा जा रहा है ताकि प्लास्टिक का सस्ता विकल्प जल्दी आ सके।
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ 25 सितंबर से विशेष अभियान
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) के प्रतिबंधों को कड़ाई से लागू करने व इसकी रोकथाम के लिए 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान प्लास्टिक बरामद कर कार्रवाई करने व बेहतर काम करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा जिन फैक्ट्रियों में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उत्पादन किया जा रहा है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

मुख्य सचिव ने जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदूषण में सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) की बड़ी भूमिका है। इसकी रोकथाम के लिए सिर्फ सिंगल यूज प्लास्टिक ही नहीं, बल्कि हर प्रकार की प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने के लिए आमजनों में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कदम उठाए जाने चाहिए। बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार, वन एवं पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह, निदेशक पंचायती राज अनुज कुमार झा, निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
अब Credit Card जारी नहीं कर सकेगा
PM के बयान के बाद प्रियंका का
LOKSABHA ELECTION 2024 - 13 राज्यों
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'तुष्टीकरण' की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स, ऋषिकेश के
भारत ने मध्यम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(469 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(460 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(452 Views )
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
(435 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(407 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(371 Views )