» राज्य » दिल्ली
दिल्ली CM के घर पहुंचे नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर आगे योजना पर चर्चा
Go Back | Yugvarta , Sep 06, 2022 09:31 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi : 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की। नीतीश की इस मुलाकात का उद्देश्य वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करना है।
दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता संजय झा भी मौजूद रहे। केजरीवाल से पहले नीतीश कुमार ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी.राजा से भी उनके पार्टी कार्यालयों में मुलाकात की थी।

इस मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''मेरे घर पधारने के लिए नीतीश जी का बहुत-बहुत शुक्रिया। देश से संबंधित कई गंभीर विषयों - शिक्षा, स्वास्थ्य, ऑपरेशन लोटस, इन लोगों द्वारा खुलेआम MLA की खरीद फरोख्त करके जनता द्वारा चुनी सरकारों को गिराना, भाजपा सरकारों का बढ़ता निरंकुश भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा हुई।''

नीतीश कुमार का दोपहर में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला से भी मिलने का कार्यक्रम है।
2024 के लिए विपक्षी एकजुटता में जुटे नीतीश

जदयू नेता सभी विपक्षी दलों को वर्ष 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संयुक्त मुकाबला करने के लिए एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं और उनका विशेष जोर समाजवादी पृष्टभूमि की पार्टियों को एकसाथ लाने पर है।

पिछले महीने भाजपा से नाता तोड़ने वाले नीतीश कुमार ने रविवार को कहा था कि उनका एकमात्र लक्ष्य भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष को एकजुट करना है। नीतीश ऐसे समय दिल्ली के दौरे पर आए हैं, जब कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव के लिए वह विपक्ष के प्रधानमंत्री पद उम्मीदवार हो सकते हैं।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
लखनऊ।पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता: योगी
धार्मिक कॉरिडोर से खाद्य सुरक्षा तक: उत्तराखंड
राम नवमी में श्री रामलला का जन्मोत्सव
Delhi Excise Case: BRS नेता के. कविता
Chaitra Navratri 7th Day: चैत्र नवरात्रि के
विकसित भारत श्रेष्ठ भारत मोदी की गारंटी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(451 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(438 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(353 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(349 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(344 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(318 Views )