» देश
साइरस मिस्त्री का मुंबई में अंतिम संस्कार, रतन टाटा की मां ने की शिरकत
Go Back | Yugvarta , Sep 06, 2022 09:02 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Delhi :  टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का मंगलवार को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मिस्त्री की रविवार को कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह 54 वर्ष के थे। मध्य मुंबई के वर्ली शवदाह गृह में हुए अंतिम संस्कार में पारसी समुदाय के सदस्य, कुछ कारोबारी नेता और राजनीतिक नेता शामिल हुए।
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। सिमोन (92) विशेष वैन के जरिए व्हीलचेयर पर शवदाह गृह पहुंचीं। टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पूर्व प्रमुख एस. रामदुरई भी शवदाह गृह पहुंचे। हालांकि, टाटा समूह का

साइरस मिस्त्री का मुंबई में अंतिम संस्कार, रतन टाटा की मां ने की शिरकत

कोई अन्य वरिष्ठ अधिकारी अंतिम संस्कार में नहीं दिखा। टाटा समूह के साथ मिस्त्री को अंत तक काफी कड़वी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी।

साइरस मिस्त्री का मुंबई में अंतिम संस्कार, रतन टाटा की मां ने की शिरकत

मिस्त्री का पार्थिव शरीर सफेद फूलों से सजे वाहन में जे जे अस्पताल से लाया गया था और मंगलवार सुबह से वर्ली शवदाह गृह में रखा गया था ताकि मित्र और रिश्तेदार उनको श्रद्धांजलि दे सकें। दोपहर से ठीक पहले एक इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में मिस्त्री का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें शामिल होने वालों के अनुसार अंतिम संस्कार से पहले एक पूर्व निर्धारित समय पर परिवार के पुजारी ने पारसी परंपरा के अनुसार पूजा की।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में रविवार दोपहर को हुई सड़क दुर्घटना में मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19
उत्तराखंड | थम गया चुनाव प्रचार का
प्रभास की इस पिक्चर में अक्षय के
PBKS vs MI / पंजाब ने मुंबई
Delhi Liquor Scam / केजरीवाल को मिलेगा
राम नवमी:सीएम धामी पहुंचे बाबा नीब करौरी
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(462 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(445 Views )
ऋषिकेश रैली में अचानक बोलते हुए रुक
(434 Views )
MI vs RCB / आरसीबी के खिलाफ
(398 Views )
Lok Sabha Elections / अभी थोड़ी देर
(356 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(355 Views )