» देश
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा संग बारिश, एक बार फिर फेल हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Go Back | Yugvarta , Sep 02, 2022 01:34 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image New Delhi :  Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है। इस बीच शुक्रवार सुबह से छाए बादल दोपहर-दोपहर होते-होते बरस पड़े। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में कहीं तेज कहीं मध्यम स्तर की बारिश होने की खबर है।

इस महीने के अंत तक मानसून दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में विदा हो जाएगा। इस बीच पिछले कुछ दिनों से मानसून के कमजोर पड़ने और तेज धूप खिलने के चलते लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, ऐसा मौसम आगामी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को

Delhi NCR Weather Update News रूठे मानसून के बीच दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। इस बीच मानसून विदाई से पहले दिल्ली-एनसीआर को भिगो सकता है। वहीं फिलहाल दिल्ली में गर्मी और उमस बरकरार रहेगी।

लगातार कुछ दिन और चुभन भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के दौरान तापमान में और इजाफा होगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी तेज धूप के चलते दिल्ली के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के समय हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी और हवा की गति 12 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है।

हवाओं ने दी राहत

इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली में सुबह ही सूरज निकल गया था। दिन चढ़ने के साथ साथ धूप तीखी होती गई। दोपहर में तो लोगों को खासी गर्मी का सामना करना पड़ा। वैसे बीच बीच में आंशिक बादल छाते रहे। दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। हवा में का स्तर 86 से 48 प्रतिशत तक रहा। इस दौरान हवा की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रही।

दिल्ली-एनसीआर में बरकरार हैं साफ हवा का दौर

वहीं, मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा अपेक्षाकृत साफ-सुथरी बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 121 रहा। इस स्तर की हवा को सामान्य श्रेणी में रखा जाता है। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए अगले महीने 1 अक्टूबर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (Graded Response Action Plan) लागू किया जा रहा है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )