» उत्तर प्रदेश » लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ तीन और चार सितंबर को बिजनौर में रहेंगे, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Go Back | Yugvarta , Sep 02, 2022 01:30 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Lucknow :  CM Yogi In Bijnor मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन और चार सितंबर को बिजनौर में रहेंगे। उनके भ्रमण का अधिकारिक कार्यक्रम भी जिला प्रशासन को मिल गया है। उधर जिला डीएम ने प्रशासनिक अमले के साथ संबंधित स्थानों पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम

प्रभारी अधिकारी वीआईपी/एसडीएम सदर मोहित कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन सिंतबर को शाम 4.10 बजे हैलीकाप्टर से नई पुलिस पुलिस लाइन्स में उतरेगा। 4.15 से 4.25 बजे वह मालन नदी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करेंगे। 4.35 बजे नई पुलिस और 4.35 से छह बजे तक नवनिर्मित पुलिस पुलिस लाइन्स में बनी

CM Yogi In Bijnor तीन और चार सितंबर को सीएम योगी बिजनौर जिले के दौरे पर रहेंगे। अफसरों ने लिया प्रस्तावित स्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा। उनके दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शनिवार की शाम को बिजनौर पहुंचेंगे मुख्‍यमंत्री।

बैरक एवं विकास योजनाओं का लोकार्पण, कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी का अवलोकन पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

रहेगा रात्रि विश्राम भी

मुख्यमंत्री शाम छह बजे हैलीकाप्टर से पुरानी पुलिस लाइन्स पहुंचेंगे। 6.20 से 6.25 बजे तक महात्मा विदुर कलक्ट्रेट सभाकक्ष का लोकार्पण करेंगे, जबकि 6.25 से 7.15 बजे तक वह जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 7.20 बजे मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचेंगे।

तैयारियों में जुटे अफसर

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चार सितंबर को सुबह 10.25 बजे कार द्वारा पुरानी पुलिस पुलिस लाइन्स पहुंचेंगे और हैलीकाप्टर से निर्माणाधीन मेडिकल कालेज पहुंचेंगे। मेडिकल कालेज के निरीक्षण के बाद सुबह 11.05 बजे मुख्यमंत्री रामपुर के लिए रवाना होंगे। उधर मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम मिलते ही प्रशासनिक, विकास और पुलिस विभाग के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।


ये दिए गए आदेश

डीएम उमेश मिश्रा, एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ पूर्ण बोरा ने संबंधित विभागों के अफसरों के साथ गुरुवार को महात्मा विदुर की तपोस्थली विदुरकुटी, कलक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्माणाधीन महात्मा विदुर कलक्ट्रेट सभाकक्ष, जिला अस्पताल, ग्राम गजरौला शिव स्थित नई पुलिस लाइन और ग्राम मकसूदनपुर देवीदास में निर्माणाधीन महात्मा विदुर मेडिकल कालेज में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को तत्काल कार्य पूरा करने के आदेश दिए।

चार दिन बंद रहेगी नुमाइश

जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी एक से चार सिंतबर तक पूर्ण रूप से बंद रहेगी। वहीं बाल भवन में आयोजित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए है। पालिका प्रशासन ने यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण के कार्यक्रम के मद्देनजर लिया है। चेयरपर्सन रूखसाना परवीन ने गुरुवार को जारी प्रेस रिलीज में पालिका के इस निर्णय की पुष्टि की है।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
मुजफ्फरनगर प्रबुद्ध सम्मेलन : पिछली सरकारों ने
अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के आठ
CM केजरीवाल ED कस्टडी एक अप्रैल तक
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सरकार अग्निवीर योजना
Lok Sabha Election / पटना में कल
 
 
Most Visited
भारत एक विचार है, संस्कृत उसकी प्रमुख
(431 Views )
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभल में किया
(420 Views )
Lok Sabha Election 2024: BJP
(330 Views )
गुरु रविदास जी महाराज के 647वें प्रकाश
(323 Views )
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी लाइव : यूपी मतलब
(264 Views )
Lok Sabha Elections / बज गया चुनाव
(237 Views )