» हेल्थ
Coconut Water Benefits: वर्कआउट के बाद एनर्जी बूस्ट करने के लिए पिएं ये खास ड्रिंक
Go Back | Yugvarta , Sep 01, 2022 05:29 PM
0 Comments


0 times    0 times   

News Image Desk :  Coconut Water Benefits: सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। लापरवाही बरतने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हालांकि, जिम में घंटों वर्क आउट करने से कैलोरी के साथ एनर्जी भी बर्न होती है। साथ ही पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी होती है। इसके लिए जिम ट्रेनर वर्कआउट के बाद एनर्जी को बूस्ट करने के लिए बूस्टर ड्रिंक पीने की सलाह देते हैं। अगर आप भी वर्कआउट के बाद डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या होती है, तो वर्कआउट के बाद नारियल पानी जरूर पिएं। इस ड्रिंक के सेवन से शरीर को तुरंत

Coconut Water Benefits नारियल पानी में कैलोरी कम होती है। इसमें 90 फीसदी पानी होता है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है। साथ ही नारियल पानी के सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है। शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।

एनर्जी मिलती है। आसान शब्दों में कहें तो शरीर में शक्ति का संचार होता है। आइए, नारियल पानी के फायदे के बारे में सबकुछ जानते हैं-

-नारियल पानी में कैलोरी कम होती है। इसमें 90 फीसदी पानी होता है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है। साथ ही नारियल पानी के सेवन से शरीर डिटॉक्स होता है। शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। जिम ट्रेनर हमेशा वर्कआउट करने से पहले सेंधा नमक के साथ नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं।

-डायबिटीज के मरीज नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे रक्त में शर्करा स्तर कंट्रोल में रहता है। इसमें कैलोरी कम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

-नारियल पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होती है। इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस रिलीज होता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और संक्रमण का खतरा कम होता है।

-नारियल पानी से पथरी में भी आराम मिलता है। इसके नियमित सेवन से पथरी की समस्या से निजात मिलता है। इसके लिए नारियल पानी का सेवन रोजाना जरूर करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  Yugvarta
Previous News Next News
0 times    0 times   
(1) Photograph found Click here to view            | View News Gallery


Member Comments    



 
No Comments!

   
ADVERTISEMENT




Member Poll
कोई भी आंदोलन करने का सही तरीका ?
     आंदोलन जारी रखें जनता और पब्लिक को कोई परेशानी ना हो
     कानून के माध्यम से न्याय संगत
     ऐसा धरना प्रदर्शन जिससे कानून व्यवस्था में समस्या ना हो
     शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना
     अपनी मांग को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाना
 


 
 
Latest News
महिला आरक्षण विधेयक:नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक
कनाडा में खालिस्तानियों के साथ भारत की
Raghav Chadha-Parineeti Chopra wedding; सूफी नाइट में
Asian Games 2023 / ऐतिहासिक मैच में
इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए दुनिया देखेगी
कनाडा तनाव: वहां भारतीयों के लिए विदेश
 
 
Most Visited
यूपी में टेस्टिंग बढ़ी, एक्टिव केस घटे,
(5560 Views )
मेक्सिको की Andrea Meza बनी Miss Universe
(4402 Views )
CBI Summons Arvind Kejriwal :शराब नीति
(4026 Views )
CBSE Board Exam Date: सीबीएसई ने बदली
(3880 Views )
Weather Update: मौसम ने फिर ली करवट,
(3160 Views )
WTC Final: जो परिस्थितियों के साथ बेहतर
(3030 Views )